मोहला 19 सितंबर 2024। जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम देवरसुर में लखपति दीदी पहल अंतर्गत स्व सहायता समूह की 10 दीदियों के आजीविका संवर्धन हेतु डीएमएफ योजना से स्वीकृत 10 कुक्कुट शेड का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने महिलाओं को मुर्गीपालन कार्य से अधिक से अधिक आय अर्जित कर अपनी आजीविका बढ़ाने हेतु उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि कुक्कुट पालन का कार्य उचित देखरेख से करते हुए अपनी आमदनी में इजाफा करें। जिससे लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पूरा हो सके। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक श्री हेमंत ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंवदा रामटेके, अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, पटेल, हितग्राही, ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्व सहायता समूह की महिलाओं के आजीविका संवर्धन हेतु कुक्कुट शेड का भूमि पूजन किया गया
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
