Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: पक्के आवास को देखकर पथराई आंखों में आई चमक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

पक्के आवास को देखकर पथराई आंखों में आई चमक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 19, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

खैरागढ़ 19 सितंबर 2024// जीवन की मूलभूत जरूरतो मे रोटी, कपड़ा के बाद मकान सबसे महत्वपूर्ण है। हर व्यक्ति के जीवन का सपना होता है कि उसका अपना खुद का पक्का घर हो। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और महात्मा गांधी नरेगा योजना के अभिसरण से प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा) के लोगो को उनका खुद का पक्का मकान बनाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान से विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा) के लोगो के जीवन एवं रहन-सहन में भी काफी परिवर्तन हो रहा है।
ऐसा ही दृश्य खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के विकासखंड छुईखदान के सुदूर वनांचल ग्राम गोलरडीह मे देखने को मिल रहा है। ग्राम गोलरडीह के बैगा पारा की निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती बैसाखीन बाई के पास अब खुद का अपना पक्का आवास है। यह आवास, उन्हे उम्र के इस पड़ाव में सुरक्षा व अपनेपन का सुखद अहसास करा रहा है। बैसाखीन बाई अपने नये और पक्के आवास को पाकर, अपने पुराने दिनो को याद करते हुए बताती हैं कि पहले मेरे पास रहने के लिए स्वयं का एक कमरे का कच्चा झोपड़ी था। बारिश के समय बहुत-सी समस्याओ का सामना करना पड़ता था । कच्ची छत से बारिश के दिनों में पानी टपकता था और घर में जमा हो जाता था, जिससे उनको रहने-खाने में काफी समस्या होती थी। साथ ही हमेशा मन में भय बना रहता था कि कही बारिश के कारण कच्ची छत का यदि एक भी हिस्सा गिरा तो, इस बुढ़ापे मे उनको तथा उनके आश्रितों को हानि पहुंच जाएगी। साथ ही हर साल बारिश के बाद घर मे फिर से मिट्टी से छबाई करनी एवं खपरे बदलने पड़ते थे। बुढ़ापे में बार-बार घर की मरम्मत करने में काफी दिक्कत होती थी और आस-पड़ोस के लोगो की मदद लेनी पड़ती थी। पक्का आवास बनने के बाद अब उनको वर्षों से बारिश के समय लगने वाले डर और असुरक्षा की भावना से मुक्ति मिल गई है। वह आगे बताती है कि जिंदगी भर रोजी-मजदूरी करके जैसे-तैसे अपनी जिंदगी का गुजारा कर रहे है लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वे खुद का पक्का मकान बना सके। बरसों से झोपड़ी में रहते हुए उन्होंने काफी समस्याए झेली, लेकिन एक सपना उनका भी था कि अपने और अपने परिवार के लिए पक्का मकान बनाना।
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान बैसाखीन बाई और उनके परिवार के लिए किसी वरदान से कम नही है। उन्होने कभी सोचा भी नहीं था कि इस उम्र में वह अपना खुद का मकान बना सकेंगे। वर्ष 2023-24 मे प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ है और लगभग 06 महीने में ही आवास निर्माण हो गया। कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव सुश्री सुरुचि सिंह के द्वारा श्रीमती बैसाखीन बाई का गृह प्रवेश भी कराया गया। अब वो अपने परिवार के साथ अपने पक्के घर में बिना किसी भय के बहुत अच्छे से रह रही है। इसके लिए उन्होंने शासन प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे प्रारंभ, जरहागांव तहसील के बीरगांव से हुई शुरूआत
Next Article स्व सहायता समूह की महिलाओं के आजीविका संवर्धन हेतु कुक्कुट शेड का भूमि पूजन किया गया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?