Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नौकरी का झांसा देकर 7 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर से पकड़ा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

नौकरी का झांसा देकर 7 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर से पकड़ा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 14, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ के कोतरारोड़ क्षेत्र निवासी विजय कुमार गर्ग ने दो साल पहले अपनी बेटी को नौकरी दिलाने की उम्मीद में एक कथित एचआर अधिकारी को 7 लाख रुपये सौंप दिए थे, लेकिन न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस हुए। आखिरकार मामले की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवदयाल तिवारी को पुलिस ने बिलासपुर से धरदबोचा और न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
23 जनवरी 2024 को प्रार्थी विजय कुमार गर्ग, निवासी विकास नगर गली नंबर-3 कोतरारोड़, ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2019 में रायगढ़ स्थित उनके कार्यालय में शिवदयाल तिवारी नामक व्यक्ति से पहचान हुई थी, जिसने खुद को स्थानीय कंपनी में एचआर पद पर कार्यरत बताया था। बातचीत के दौरान उसने दावा किया कि उसकी कंपनी में ऊंचे पदों तक पहुंच है और वह मैनेजमेंट कोटे से किसी को भी नौकरी दिलवा सकता है। शुरुआत में विजय गर्ग ने उसकी बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन कई बार वह अपने साथ कुछ लोगों को कार्यालय लेकर आया जो नौकरी का लेटर दिखाते और उसे पैसे थमाते थे। इस पूरे माहौल से प्रभावित होकर विजय गर्ग और उसके साथी संदीप चौधरी निवासी नंदेली ने दो लाख रुपये नकद और बाद में पांच लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए।
शिवदयाल तिवारी ने यह रकम मई से जुलाई 2020 के बीच विभिन्न तारीखों में ली थी और नौकरी दिलवाने का भरोसा दिलाता रहा। लेकिन महीनों बीतने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो विजय गर्ग ने उससे लगातार संपर्क करना शुरू किया। मोबाइल बातचीत और चैटिंग के माध्यम से वह केवल बहाने बनाता रहा। इसी दौरान उन्हें यह भी पता चला कि नंदेली निवासी संदीप चौधरी का भी काम नहीं हुआ।
ठगी का अहसास होने पर विजय गर्ग ने पुलिस में शिकायत दी, जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 57/2024 धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश में पुलिस टीम को उसके बिलासपुर स्थित वर्तमान पते पर भेजा गया, जहां वह लगातार पुलिस से आंख-मिचौली कर रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा मुखबिर सक्रिय किए गए थे। मुखबिर से मिली सूचना पर उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में टीम ने बिलासपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया।
पूछताछ में आरोपी शिवदयाल तिवारी, पिता चंद्रदेव तिवारी, उम्र 39 वर्ष, निवासी केम्प सर्व सेवा संघ, राजघाट, वाराणसी (मकान नं. 37, थाना राजघाट, जिला वाराणसी), वर्तमान पता डी-17 शिवम सिटी, मोपका, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर, ने बताया कि प्राप्त रकम उसने पारिवारिक शादी और घरेलू खर्चों में खर्च कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं सीएसपी आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक संजय नाग तथा उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी द्वारा ठगे गए अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाने में लगी है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 14, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article 5G की दुनिया में बवंडर मचाने आया Poco X7 Ultra 5G, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च
Next Article संजय मार्केट से चोरी बाइक के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?