Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: वेदांता पावर की ‘आरोग्य परियोजना’ से 1500 जरूरतमंदों को मिली प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » वेदांता पावर की ‘आरोग्य परियोजना’ से 1500 जरूरतमंदों को मिली प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं

वेदांता पावर की ‘आरोग्य परियोजना’ से 1500 जरूरतमंदों को मिली प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं

Admin
Admin May 1, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
4 Min Read
IMG 20260501 WA0007

सिंघीतराई,सक्ती, 1 मई। वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई अनेक बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सामुदायिक विकास परियोजना ‘आरोग्य’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही में संचालित स्वास्थ्य शिविरों के जरिए नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया जा रहा है। इसके साथ ही शिविरों के जरिए जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां और चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परामर्श दिए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘आरोग्य परियोजना’ के जरिए अब तक लगभग 1500 ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं दी गईं। परियोजना का क्रियान्वयन स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से किया गया है।

img 20260501 wa00097421806869809770297

चलित स्वास्थ्य इकाई के संचालन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य जागरूकता का प्रसार करना है। अपने इस अभियान में वेदांता पावर शत-प्रतिशत सफल रहा है। वेदांता के शिविरों से लगभग 7000 नागरिकों को उम्मीद की नई रौशनी मिली है। चलित स्वास्थ्य शिविरों की बड़ी उपलब्धि यह है कि अब ग्रामीणों को काफी हद तक झोला छाप नीम-हकीमों से मुक्ति मिल गई है। ग्रामीणों को चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा स्वास्थ्य रक्षा के महत्व से परिचित कराया जा रहा है।

img 20260501 wa00086715660142648170976

- Advertisement -
Ad image

परियोजना आरोग्य से ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के लिए शहरी क्षेत्रों की ओर जाने से भी राहत मिली है और उनके समय की बचत हो रही है। शिविरों के माध्यम से नागरिकों को पोषाहार एवं स्वच्छता के महत्व से परिचित कराया जाता है। चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व निर्धारित स्थानों पर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं। मुधमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद हैं। सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध हैं।

चलित स्वास्थ्य इकाई के माध्यम से ग्रामीणों को मिल रही सुविधा पर वेदांता पावर बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि ‘‘स्वस्थ भारत बनाने के विजन के अनुरूप वेदांता पावर हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकारों, स्वास्थ्य सेवा संस्थानों, उद्योगों और समुदायों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। आरोग्य परियोजना के जरिए हमारा लक्ष्य जरूरतमंदों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है ताकि उन्हें स्वस्थ व मजबूत जीवन जीने में मदद मिल सके।’’ व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल ने कहा है कि चलित स्वास्थ्य इकाई से ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को काफी लाभ मिल रहा है। पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दृष्टि से व्हीएलसीटीपीपी की पहल महत्वपूर्ण है। पटेल ने कहा कि उत्कृष्ट स्वास्थ्य की दिशा में वेदांता पावर प्रबंधन ग्रामीणों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर है।

ग्राम पंचायत सिंघीतराई के सरपंच प्रतिनिधि घुरवा राम सिदार बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता की दिशा में वेदांता पावर प्रशंसनीय योगदान दे रहा है। वर्तमान में चलित चिकित्सा शिविरों के जरिए ग्रामीणों के स्वास्थ्य का भरपूर ध्यान रखा जा रहा है। ग्राम पंचायत ओडेकेरा के सरपंच प्रतिनिधि चंद्रिका चौहान और निमोही सरपंच पारसमणि गभेल सहित अनेक ग्रामीणों को कहना है कि वेदांत पावर के चलित चिकित्सा शिविरों के जरिए उन्हें सभी आवश्यक दवाइयां मिल जाती हैं। गांव में ही शिविरों के आयोजन से ज्यादातर ग्रामीणों को आवागमन के साधनों का इंतजार नहीं करना पड़ता। अब वे पैदल ही उपचार के लिए पहुंचते हैं। बच्चों और गर्भवती माताओं को बेहतरीन सुविधा मिल रही है। वेदांता पावर के चिकित्सकों से स्वास्थ्य की देखभाल संबंधी परामर्श भी निःशुल्क मिलता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260501 WA0000 वेदांता के बालको मेडिकल सेंटर में निःशुल्क लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कैंप के लिए पंजीकरण प्रारंभ
Next Article IMG 20260501 WA0005 मेधावी बच्चों ने गढ़ा सफलता का नया कीर्तिमान: सरस्वती स्कूल के पांचवीं और आठवीं के छात्रों का बोर्ड परीक्षाओं में दबदबा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 20, 2026
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया June 16, 2026
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti June 16, 2026
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा June 16, 2026
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 14, 2026

Popular Post

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?