Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: वेदांता पावर ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के संकल्प को दी नई मजबूती
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260818 WA0009
वेदांता पावर ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के संकल्प को दी नई मजबूती
CHHATTISGARH
IMG 20260818 WA0013
बरमकेला में 25 अगस्त को निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी
बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260817 WA0047
खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा से कोसमनारा बाबा धाम तक गूंजा हर-हर महादेव, भव्य कांवड़ यात्रा संपन्न
CHHATTISGARH खरसिया
आईटीआई खरसिया में प्रवेश के लिए सप्तम चरण की काउंसिलिंग शुरू
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260817 WA0046
कलेक्टर ने पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह कंवर को दो गोल्ड मेडल जीतने पर किया सम्मानित
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » वेदांता पावर ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के संकल्प को दी नई मजबूती

वेदांता पावर ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के संकल्प को दी नई मजबूती

Admin
Admin August 18, 2026 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read
IMG 20260818 WA0009

छत्तीसगढ़ :- 18 अगस्त 2026। भारत की पांचवीं सबसे बड़ी निजी ताप विद्युत उत्पादक कंपनी वेदांता पावर लिमिटेड ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुदृढ़ करने की अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, घरेलू ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने और उत्पादन क्षमता में दीर्घकालिक निवेश के माध्यम से कंपनी देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने तथा आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका का विस्तार कर रही है।

img 20260818 wa00088476806321761926737

वेदांता पावर की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 4.78 गीगावॉट है जिसमें से 4.18 गीगावॉट की इकाइयां प्रचालन में है जबकि 0.6 गीगावॉट क्षमता प्रचालन में लाए जाने की प्रक्रिया में है। पंजाब, आंध्रप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कंपनी की ताप विद्युत इकाइयां मौजूद हैं। कंपनी की लगभग 74 प्रतिशत क्षमता दीर्घ और मध्यम अवधि के बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) से जुड़ी है जबकि इसकी प्रचालन क्षमता का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा घरेलू कोयला आपूर्ति से संबद्ध है। यह व्यवस्था ईंधन की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने और संयंत्रों का निरंतर प्रचालन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

img 20260818 wa00075289710620838757533

- Advertisement -
Ad image

वेदांता पावर की दीर्घकालिक रणनीति का प्रमुख आधार ईंधन सुरक्षा है। कंपनी के प्रचालन पोर्टफोलियो का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा कोल इंडिया की सहायक कंपनियों – महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल), साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के साथ दीर्घकालिक कोयला आपूर्ति समझौतों से जुड़ा है। पंजाब स्थित तलवंडी साबो ताप विद्युत संयंत्र को एसईसीएल और एनसीएल से अपनी कोयला आवश्यकता का 100 प्रतिशत लिंकेज ईंधन से प्राप्त होता है जबकि ओडिशा स्थित झारसुगुडा ताप विद्युत संयंत्र को एमसीएल से अपनी कोयला आवश्यकता का 100 प्रतिशत लिंकेज ईंधन से प्राप्त होता है।

कंपनी अपने संयंत्रों में ईंधन स्रोतों के विविधीकरण पर ध्यान दे रही है। वेदांता पावर आंध्रप्रदेश स्थित मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड में संयंत्र को पूर्व में इस्तेमाल किए जा रहे आयातित कोयले पर आधारित ईंधन व्यवस्था से घरेलू कोयले की ओर स्थानांतरित कर रही है। इसका उद्देश्य ईंधन सुरक्षा को मजबूत करना, आयात पर निर्भरता कम करना और वैश्विक ईंधन बाजार के उतार-चढ़ाव के प्रभाव को सीमित करना है।

इस अवसर पर वेदांता पावर लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजिंदर सिंह आहूजा ने कहा, “ऊर्जा सुरक्षा किसी भी देश की आर्थिक स्वायत्तता और दीर्घकालिक विकास का आधार है। विकसित भारत के निर्माण के लिए विश्वसनीय और सुलभ बिजली आपूर्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है। वेदांता पावर में हम घरेलू ईंधन आपूर्ति को मजबूत करने, निर्बाध बिजली उत्पादन सुनिश्चित करने और अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार करने के माध्यम से इस राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत की बिजली की आवश्यकताएं बढ़ने के साथ ही हमारा मानना है कि स्वच्छ और नई ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के साथ विश्वसनीय ताप विद्युत देश की ऊर्जा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बना रहेगा। हमारा लक्ष्य मजबूत और विविधीकृत बिजली उत्पादन पोर्टफोलियो विकसित करना है जिससे आने वाले दशकों में वेदांता पावर भारत की विकास यात्रा को मजबूती दे और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सार्थक योगदान कर सके।”

वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल ने कहा, “हमारा मानना है कि भारत की चहुंमुखी प्रगति के लिए विश्वसनीय बिजली की आपूर्ति महत्वपूर्ण है। सक्ती थर्मल प्लांट में हम सुरक्षा, विश्वास और कामकाज के उच्चस्तरीय मापदंड बनाए रखते हुए विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। बिजली उत्पादन के क्षेत्र में विस्तार के साथ हम भारत की बढ़ती ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में योगदान के लिए कटिबद्ध हैं।”

वेदांता पावर का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2033 तक अपनी बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 12 गीगावाॅट करना है। इस विस्तार के माध्यम से कंपनी देश के शीर्ष तीन ताप विद्युत उत्पादकों में शामिल होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। भारत में आधारभूत बिजली की मांग और चैबीस घंटे विश्वसनीय बिजली की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है ऐसे में ताप विद्युत की भूमिका आगे भी महत्वपूर्ण बनी रहेगी।

इसके साथ ही कंपनी अपनी दीर्घकालिक विविधीकरण रणनीति के तहत परमाणु ऊर्जा, जलविद्युत और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणालियों जैसे क्षेत्रों में अवसरों का आंकलन कर रही है। वेदांता पावर का मानना है कि भारत के ऊर्जा परिवर्तन के लिए संतुलित दृष्टिकोण आवश्यक होगा, जिसमें विश्वसनीय पारंपरिक बिजली उत्पादन के साथ स्वच्छ, आधुनिक और लचीले ऊर्जा स्रोतों का समावेश हो। विशेष रूप से परमाणु ऊर्जा जैसे स्रोत, जो चैबीसों घंटे विश्वसनीय बिजली उपलब्ध करा सकते हैं, देश को कम-कार्बन ऊर्जा व्यवस्था की ओर बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

भारत की अर्थव्यवस्था के विस्तार और बिजली की मांग में निरंतर वृद्धि के बीच वेदांता पावर विश्वसनीय एवं निर्बाध बिजली उत्पादन, घरेलू ईंधन की स्थिर उपलब्धता और देश की बिजली अधोसंरचना में दीर्घकालिक निवेश के माध्यम से भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने पर केंद्रित है। कंपनी के इन प्रयासों का उद्देश्य बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ देश के सतत आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता में योगदान देना है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260818 WA0013 बरमकेला में 25 अगस्त को निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260818 WA0009
वेदांता पावर ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के संकल्प को दी नई मजबूती
CHHATTISGARH August 18, 2026
IMG 20260818 WA0013
बरमकेला में 25 अगस्त को निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी
बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ August 18, 2026
IMG 20260817 WA0047
खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा से कोसमनारा बाबा धाम तक गूंजा हर-हर महादेव, भव्य कांवड़ यात्रा संपन्न
CHHATTISGARH खरसिया August 17, 2026
आईटीआई खरसिया में प्रवेश के लिए सप्तम चरण की काउंसिलिंग शुरू
CHHATTISGARH खरसिया August 17, 2026
IMG 20260817 WA0046
कलेक्टर ने पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह कंवर को दो गोल्ड मेडल जीतने पर किया सम्मानित
CHHATTISGARH sakti August 17, 2026

Popular Post

IMG 20260818 WA0009
वेदांता पावर ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के संकल्प को दी नई मजबूती
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?