खरसिया :- बरभौना सहकारिता समिति से हुए बरदाना चोरी मामले में छाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ग्राम बरभौना स्थित बानीपाथर सहकारिता समिति के उप केंद्र से 36 गठान बरदाना चोरी होने की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।
बरामद हुए 29 गठान, 7 अभी भी लापता
17 अक्टूबर की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी किए गए बरदानों में से 29 गठान को खरसिया के ग्राम छीरपानी स्थित नाला के पुल के नीचे फेंक दिया था।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बरामद बरदाने को अपने कब्जे में लिया, लेकिन अब भी 7 गठान बरदाना बरामद नहीं हो सका है।
तीन गिरफ्तार, रिमांड पर भेजे गए
छाल पुलिस ने इस मामले में 31 अक्टूबर 2025 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं —
1️⃣ मनीष जयसवाल
2️⃣ राम कुमार साहू
3️⃣ अशोक सिदार
पुलिस ने इनके खिलाफ अपराध क्रमांक 194 दर्ज कर धारा 303(2), 3 (5) के तहत कार्रवाई की है।
मास्टरमाइंड पर राजनीति का साया?
सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड को राजनीती दबाव के कारण नजर अंदाज किया जा रहा है

