Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: गड्ढों में तब्दील सड़क को लेकर ग्रामीणों का हल्लाबोल, नए रोड की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना, कोयला लोड ट्रेलरों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260817 WA0047
खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा से कोसमनारा बाबा धाम तक गूंजा हर-हर महादेव, भव्य कांवड़ यात्रा संपन्न
CHHATTISGARH खरसिया
आईटीआई खरसिया में प्रवेश के लिए सप्तम चरण की काउंसिलिंग शुरू
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260817 WA0046
कलेक्टर ने पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह कंवर को दो गोल्ड मेडल जीतने पर किया सम्मानित
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260817 WA0045
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260817 WA0044
ऑपरेशन आघात: रायगढ़ में अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 395 लीटर शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » गड्ढों में तब्दील सड़क को लेकर ग्रामीणों का हल्लाबोल, नए रोड की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना, कोयला लोड ट्रेलरों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी

गड्ढों में तब्दील सड़क को लेकर ग्रामीणों का हल्लाबोल, नए रोड की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना, कोयला लोड ट्रेलरों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी

Admin
Admin August 17, 2026 CHHATTISGARH खरसिया
Share
5 Min Read
IMG20260817161256

खरसिया :- खरसिया क्षेत्र के ग्राम भालूनारा से चपले रेलवे साइडिंग तक जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रही है, जहां सड़क कम और बड़े-बड़े गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। जर्जर सड़क और लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से परेशान भालूनारा, नवागांव, पामगढ़, रजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है।

img202608171539524739255828683286759

भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की हालत बदतर

ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग पर अडानी रेलवे साइडिंग, भाटिया एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड तथा भाटिया रेलवे साइडिंग स्थित हैं। इन साइडिंग तक कोयला लोड ट्रेलर और अन्य भारी वाहनों की दिन-रात आवाजाही होती है। लगातार भारी वाहनों के दबाव के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।

- Advertisement -
Ad image

बरसात के मौसम में यही गड्ढे पानी और कीचड़ से भर जाते हैं, जबकि मौसम सूखा होने पर धूल और डस्ट ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनती है।

img202608171607333408355923979912218

स्कूली विद्यार्थियों की राह भी मुश्किल

इस मार्ग से आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी नवागांव की ओर पढ़ने के लिए आते-जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यार्थियों को जर्जर सड़क, कीचड़, धूल और तेज रफ्तार भारी वाहनों के बीच आवागमन करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों को आशंका है कि यदि सड़क की हालत जल्द नहीं सुधारी गई तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।

img202608171535438124783393845417519

ग्रामीणों का दो टूक—सिर्फ मरम्मत नहीं, चाहिए नई सड़क

ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा है कि अब खानापूर्ति वाली मरम्मत स्वीकार नहीं की जाएगी। उनकी मांग है कि सड़क का नए सिरे से निर्माण किया जाए और निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक नए सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा।

img20260817153736181600962556454248

‘हर बार मरम्मत, फिर कुछ महीने बाद वही हाल’

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पहले भी कई बार धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है। लेकिन धरने के बाद सड़क की केवल नाममात्र की मरम्मत कर दी जाती है। कुछ महीने बीतते ही सड़क फिर पुराने हाल में पहुंच जाती है। क्या स्थानीय जनप्रतिनिधिओं द्वारा ग्रामीणों को गुमराह किया जाता है।

ग्रामीणों का सवाल है कि जब समस्या बार-बार सामने आ रही है तो स्थायी समाधान क्यों नहीं किया जा रहा?

जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी उठाए सवाल

ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि चुनाव के समय नेता हर घर तक पहुंचते हैं और जनता से बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जब ग्रामीण अपनी मूलभूत समस्या को लेकर सड़क पर बैठते हैं तो उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं दिखाई देता।

ग्रामीणों ने खरसिया विधायक उमेश नंद कुमार पटेल पर भी नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान वे हर घर पहुंचते हैं, लेकिन अच्छी सड़क की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों से मिलने के लिए समय नहीं है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी को भी ग्रामीणों ने घेरा

ग्रामीणों ने प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी पर भी सवाल उठाए। ग्रामीणों का कहना है कि वे खरसिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, लेकिन विकास के मामले में रायगढ़ को प्राथमिकता दी जा रही है।

ग्रामीणों ने इसे विडंबना बताते हुए सवाल किया कि जब खरसिया के गांवों की जनता जर्जर सड़क से परेशान है, तो उनकी आवाज आखिर कब सुनी जाएगी?

अब सवाल सिर्फ सड़क का नहीं, जवाबदेही का है

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क केवल आवागमन का रास्ता नहीं, बल्कि कई गांवों के लोगों, स्कूली विद्यार्थियों और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ा प्रमुख मार्ग है। ऐसे में सड़क की लगातार अनदेखी ग्रामीणों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

अब ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि आश्वासन और अस्थायी मरम्मत से काम नहीं चलेगा। उन्हें पक्की, मजबूत और गुणवत्तापूर्ण सड़क चाहिए।

ग्रामीणों का धरना जारी है और उनकी मांग है कि प्रशासन जल्द स्थिति का जायजा ले तथा नए सड़क निर्माण की प्रक्रिया पर विचार करे। अब देखना यह है कि ग्रामीणों की इस आर-पार की लड़ाई के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधि कितनी गंभीरता से कदम उठाते हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260817 WA0035 जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक
Next Article IMG 20260817 WA0043 सुशासन तिहार” के नाम पर साय सरकार का जनसमुदाय से छलावा: खरसिया विधानसभा की स्वीकृत सड़कों को बजट से विलोपित कर अनुपूरक बजट में उलझाने का काम जारी — तारेन्द्र डनसेना

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260817 WA0047
खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा से कोसमनारा बाबा धाम तक गूंजा हर-हर महादेव, भव्य कांवड़ यात्रा संपन्न
CHHATTISGARH खरसिया August 17, 2026
आईटीआई खरसिया में प्रवेश के लिए सप्तम चरण की काउंसिलिंग शुरू
CHHATTISGARH खरसिया August 17, 2026
IMG 20260817 WA0046
कलेक्टर ने पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह कंवर को दो गोल्ड मेडल जीतने पर किया सम्मानित
CHHATTISGARH sakti August 17, 2026
IMG 20260817 WA0045
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया August 17, 2026
IMG 20260817 WA0044
ऑपरेशन आघात: रायगढ़ में अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 395 लीटर शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH August 17, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?