Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिला प्रशासन का सख्त निर्देश सभी अधिकारी-कर्मचारी पहनें हेलमेट वरना होगी कार्रवाई,चार पहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से लगाये सीट बेल्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260114 WA0031
सरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने उग्रसेन साहू, कार्यकर्ताओं में उत्साह
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260113 WA0021
लापरवाही पूर्वक सत्यापन से भूमिहीन मजदूर वंचित, कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260113 WA0020
धान तौल में गड़बड़ी का मामला: बड़े देवगांव उपकेन्द्र में किसानों से 2–3 किलो प्रति बोरा अतिरिक्त धान वसूली का आरोप
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260112 WA0013
फर्जी जनसुनवाई व 27 दिसंबर 2025 की पुलिस बर्बरता के खिलाफ 14 गांव के ग्रामीणों ने थाना तमनार में दर्ज कराई लिखित एफआईआर
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260112 WA0012
नो एंट्री में दौड़ रहे भारी वाहनों पर छाल पुलिस की कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जिला प्रशासन का सख्त निर्देश सभी अधिकारी-कर्मचारी पहनें हेलमेट वरना होगी कार्रवाई,चार पहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से लगाये सीट बेल्ट

जिला प्रशासन का सख्त निर्देश सभी अधिकारी-कर्मचारी पहनें हेलमेट वरना होगी कार्रवाई,चार पहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से लगाये सीट बेल्ट

Admin
Admin July 4, 2025 CHHATTISGARH एमसीबी
Share
2 Min Read
IMG 20250704 WA0021

एमसीबी :– 04 जुलाई 2025/* कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले की सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने इस दिशा में ठोस एवं कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला मुख्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यस्थल पर आने-जाने के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी हेलमेट नहीं पहनते हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। चार पहिया वाहनों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अब प्रशासनिक अमले को अनुकरणीय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करें। सड़क सुरक्षा को लेकर एक प्रभावी रणनीति तैयार करने पर जोर देते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन इस दिशा में कठोरता और सतर्कता दोनों के साथ कार्य करेगा। उन्होंने विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य योजना निर्धारित करने के भी निर्देश दिए ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और एक सुरक्षित यातायात व्यवस्था विकसित की जा सके। बैठक के अंत में कलेक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250704 WA0020 जनता का सेवक हैं, राजस्व अधिकारी अपनी जवाबदेही को समझें-संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर
Next Article IMG 20250705 WA0003 copy 760x723 अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर गोबरसिंहा समिति में किया गया वृक्षारोपण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260114 WA0031
सरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने उग्रसेन साहू, कार्यकर्ताओं में उत्साह
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ January 14, 2026
IMG 20260113 WA0021
लापरवाही पूर्वक सत्यापन से भूमिहीन मजदूर वंचित, कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH खरसिया January 13, 2026
IMG 20260113 WA0020
धान तौल में गड़बड़ी का मामला: बड़े देवगांव उपकेन्द्र में किसानों से 2–3 किलो प्रति बोरा अतिरिक्त धान वसूली का आरोप
CHHATTISGARH खरसिया January 13, 2026
IMG 20260112 WA0013
फर्जी जनसुनवाई व 27 दिसंबर 2025 की पुलिस बर्बरता के खिलाफ 14 गांव के ग्रामीणों ने थाना तमनार में दर्ज कराई लिखित एफआईआर
CHHATTISGARH RAIGARH January 12, 2026
IMG 20260112 WA0012
नो एंट्री में दौड़ रहे भारी वाहनों पर छाल पुलिस की कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH January 12, 2026

Popular Post

IMG 20260114 WA0031
सरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने उग्रसेन साहू, कार्यकर्ताओं में उत्साह
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?