Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: पुटूकछार गांव का हर साल बहती है पुलिया, जवाबदेही फिर भी सूखी,सड़क नहीं, संकट की राह, आवागमन बाधित गांववासी बेहाल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » पुटूकछार गांव का हर साल बहती है पुलिया, जवाबदेही फिर भी सूखी,सड़क नहीं, संकट की राह, आवागमन बाधित गांववासी बेहाल

पुटूकछार गांव का हर साल बहती है पुलिया, जवाबदेही फिर भी सूखी,सड़क नहीं, संकट की राह, आवागमन बाधित गांववासी बेहाल

Admin
Admin July 12, 2025 CHHATTISGARH धरमजयगढ़
Share
5 Min Read
IMG 20250712 WA0012

धरमजयगढ़ :- धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पुटूकछार में बीते कुछ दिनों से हो रही निरंतर भारी वर्षा ने न केवल प्राकृतिक आपदा की दस्तक दी है, बल्कि वर्षों से चले आ रहे सरकारी उपेक्षा और विकास की खोखली नींव को भी उजागर कर दिया है।
बता दें,इस ग्राम पुटूकछार के मुख्य बस्ती को खम्हार से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पेटोरी चपटा नाला नामक नाले में बनी पुलिया एक बार पुनः ढह गई — और इस बार केवल पुलिया ही नहीं, ग्रामवासियों की आस भी ढहती प्रतीत हो रही है। और वहीं वर्ष दर वर्ष प्रशासनिक अनदेखी और निर्माण में की गई अनियमितताओं की परिणति यह है कि एक साधारण-सी बारिश अब भय का पर्याय बन चुकी है। गांव की एकमात्र कड़ी, जो बाहर की दुनिया से उसे जोड़ती थी, वह मलबे में तब्दील हो चुकी है। अब न वाहन आ सकते हैं, न बीमार को अस्पताल ले जाया जा सकता है। गांव जैसे बंधक बन गया है, प्रकृति के आगे भी और व्यवस्था के आगे भी।

बता दें, जानकारी अनुसार इस पुलिया का निर्माण आरईएस विभाग द्वारा किया गया था, परंतु यह निर्माण कम और दिखावा अधिक था। संबंध में उपसरपंच भुनेश्वर यादव ने बताया कि विगत वर्ष ही पुलिया की जर्जरता को देखते हुए विभाग सहित क्षेत्रीय विधायक लालजीत राठिया,सांसद राधेश्याम राठिया को पत्राचार और मौखिक रूप से अवगत कराया गया था, किंतु उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि सांसद , विधायक महोदय ने आश्वासन तो दिया, किंतु न स्वयं आए, न ही विभागीय अमले को सक्रिय किया। आगे उन्होंने बताया, उनके अथक प्रयास,बारम्बार आरईएस विभाग को निवेदन करने से बीते वर्ष की तरह इस बार भी आरईएस विभाग ने पुलिया के अस्थायी मरम्मत हेतु गिट्टी डालकर खानापूर्ति की, लेकिन तेज बहाव के सामने वह इंतजाम भी टिक न सका और बहकर चला गया। अब हालात ऐसे हैं कि बड़ी गाड़ियों का प्रवेश पूरी तरह बंद हो गया है, और दोनों ओर के मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। आगे उन्होंने बताया कि बीते वर्ष जब पुलिया पहली बार ढही थी, तब उसे महज़ गिट्टी डालकर ‘सुधार’ दिया गया था। इस वर्ष फिर वही ‘मरम्मत’ दोहराई गई – और नतीजा सामने है, थोड़ी-सी बारिश में पुलिया पुनः बह गई।

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या यह पुलिया पानी से टूटी है या प्रशासनिक असंवेदनशीलता और निर्माण की लापरवाही से ढही है?
स्थिति की गंभीरता यहीं नहीं रुकती — पंचायत के भीतर बथानपारा, फिटिंगपारा, कारालाईन, खर्रा, धौराभाठा जैसे मोहल्लों को जोड़ने वाली वन विभाग की पुलिया भी अब क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार इस पुलिया की नींव पत्थरों से उथली बनायी गई थी, जो वर्षा के बहाव को सह नहीं सकी। नतीजन अब वहां से गुजरना भी दूभर हो गया है। और वहीं गांव की स्थिति इस हद तक चिंताजनक हो चुकी है कि कोई आकस्मिक स्थिति आने पर, एम्बुलेंस सेवा भी गांव तक नहीं पहुंच सकती। मानो शासन ने इस गांव को उसके हाल पर छोड़ दिया हो — “जैसे मिट्टी की बस्ती हो, जिसे पानी बहा ले जाए तो कोई परवाह न हो।”

और संबंध में सूचना उपसरपंच ने आपदा प्रबंधन प्रभारी उज्ज्वल पांडे को भी इस विकट स्थिति की फोन पर दी है। पांडे ने शीघ्र ही स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। किंतु गांव का धैर्य अब जवाब देने लगा है।

- Advertisement -
Ad image

इन विषम परिस्थितियों में उपसरपंच भुनेश्वर यादव ने बीडीसी जनक राम राठिया को सूचना दी, वहीं बीडीसी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्वयं गांव पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया और प्रभावित ग्रामीणों से संवाद कर आश्वासन दिया कि वे यह मुद्दा शासन-प्रशासन तक दृढ़ता से उठाएंगे। वहीं अब गांववासियों की निगाहें शासन के उस संवेदनशील हृदय को खोज रही हैं, जो उनके संकट को सुन सके, देख सके और कुछ कर सके। जहां पर पुटूकछार की टूटी पुलिया अब एक साधारण संरचना नहीं, यह ग्रामीण जीवन की टूटी उम्मीदों, प्रशासन की टूटी जवाबदेही और खोखले विकास का प्रतीक बन चुकी है। जब पुलिया हर साल टूटती है, और सरकार हर बार सोती है — तब सवाल उठता है कि आख़िर ये पुलिया कब बनेगी, और भरोसा कब टिकेगा? बहरहाल पुटूकछार के गांववासियों की उम्मीद अब प्रशासनिक संवेदनशीलता और ठोस कार्रवाई पर टिकी है, जिससे उनका टूटा हुआ रास्ता नहीं, जीवन की रफ्तार पुनः बहाल हो सके।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250712 WA0011 श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल की छात्रा दिव्या जायसवाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, बनी NELTAS S-CAT प्रतियोगिता की मेरिट होल्डर
Next Article IMG 20250712 WA0014 प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण करने पहुँचे तहसीलदार, हितग्राहियों को दिए आवश्यक निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया February 5, 2026
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 5, 2026
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?