Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: पीएम अंगीकार अभियान का हुआ आगाज 0 अब सभी हितग्राहियों को मिलेगा प्रधानमंत्री संबंधित सभी योजनाओं का लाभ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था
CHHATTISGARH रायपुर
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » पीएम अंगीकार अभियान का हुआ आगाज 0 अब सभी हितग्राहियों को मिलेगा प्रधानमंत्री संबंधित सभी योजनाओं का लाभ

पीएम अंगीकार अभियान का हुआ आगाज 0 अब सभी हितग्राहियों को मिलेगा प्रधानमंत्री संबंधित सभी योजनाओं का लाभ

Admin
Admin September 17, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read
IMG 20250917 WA0033

रायगढ़ :- बुधवार को नगर निगम सभा कक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री अंगीकार अभियान 2025 का शुभारंभ किया गया। अभियान के अंतर्गत अब सभी पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री नाम से संबंधित सभी केंद्र सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ दिलाने कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि आज देश भर में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का भी संदेश है कि प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री नाम से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ मिले। इसलिए ही इसे समग्र रूप से अंगीकार 2025 अभियान का नाम दिया गया है। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों को प्रधानमंत्री नाम से संबंधित केंद्रीय सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए निगम की टीम द्वारा हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज से स्वच्छता जागरूकता एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ भी हो रहा है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा।
आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि अंगीकार 2025 अभियान आज 17 सितंबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास पूर्ण कर चुके हितग्राहियों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि की जानकारी दी जाएगी। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्म योजना पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के बारे में व्यापक रूप प्रचार प्रसार कर निगम की टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को उक्त योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया और योजनाओं के संबंध में जन जागरूकता लाई जाएगी। आयुक्त श्री क्षत्रिय द्वारा पुनर्गठन स्वनिधि योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि अब राशि बढ़ा दी गई है। इसमें पूर्व स्वीकृत राशि को बढ़ाकर 10000 के स्थान पर 15000, द्वितीय लोन 20000 के स्थान पर 25000 एवं तृतीय लोन 50000 दिए जाएंगे। कार्यक्रम में महापौर श्री चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, आयुक्त क्षत्रिय, एमआईसी सदस्य पूनम सोलंकी, सुरेश गोयल, मुक्तिनाथ बबुआ, त्रिवेणी डहरे, पार्षद यादराम साहू द्वारा प्रधानमंत्री मोर मकान मोर आस योजना अंतर्गत पूर्ण हुए 20 हितग्राहियों को नए मकान की प्रतीक स्वरूप चाबी प्रदान किया गया। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 मोर मकान मोर आस अंतर्गत नए पास हुए 15 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया, निगम सचिव राम नारायण पटेल, लेखा अधिकारी अजय वर्मा, उप अभियंता ऋषि राठौर, लेखपाल महताब अंसारी सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

खुद का आशियाना का सपना हुआ साकार
हितग्राही संजय पुरसेठ, नेहरू पटेल, कुन्ती यादव, सुषमा प्रधान को जब खुद के पूर्ण हुए घर की प्रतीकात्मक चाबी मिली तब उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि एक गरीब परिवार के लिए खुद का पक्का मकान बनाना असंभव सा होता है, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना से उनके सर पर अब पक्के मकान का छत और छाया है। इसी तरह पास हुए नए मकान के अनुज्ञा प्राप्त कर हितग्राही कुंती मालाकार, प्यारी किसान, रमेश यादव, राधा बाई कुर्रे ने कहा कि गरीबों के लिए पक्का मकान एक सपना सा होता है, जो प्रधानमंत्री आवास योजना से सच हो रहा है। हितग्राहियों ने इस अवसर पर उनके पक्के मकान के सपने को साकार करने नगर निगम प्रशासन, राज्य शासन एवं केंद्र सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250917 WA0032 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ
Next Article राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी 30 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 5, 2026
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026
धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था
CHHATTISGARH रायपुर February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?