सक्ती।कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी के. के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा रात्रि भ्रमण के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई।

दल द्वारा करही, डभरा एवं चन्द्रपुर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान खनिज रेत एवं निम्न श्रेणी चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए 04 हाईवा और 02 ट्रैक्टर सहित कुल 06 वाहनों को जब्त किया गया। इन सभी वाहनों को संबंधित पुलिस थानों की अभिरक्षा में रखा गया है।
अवैध उत्खनन और परिवहन के इन प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर के निर्देशानुसार, जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर निरंतर सख्त कार्रवाई खनिज विभाग की टीम द्वारा की जा रही है।

