Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: उमेश पटेल के करीबी किरण पण्डा को मिली रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस के ‘खजाने’ की चाबी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260411 WA0013
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260411 WA0010
एंट्री कराने के बाद लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली जान
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260411 WA0009
अज्ञात वाहन कि चपेट से एसईसीएल उप प्रबंधक खनन कि मौके पर हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260410 WA0020
खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निःशुल्क प्रदर्शन
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260410 WA0016
खरसिया थाना में ख़राब पड़ी है 112 गाड़ी, सुरक्षा व्यवस्था जनता भगवान भरोसे
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » उमेश पटेल के करीबी किरण पण्डा को मिली रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस के ‘खजाने’ की चाबी

उमेश पटेल के करीबी किरण पण्डा को मिली रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस के ‘खजाने’ की चाबी

Admin
Admin February 25, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read
IMG 20260225 WA0037

अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने सौंपी कोषाध्यक्ष की कमान

रायगढ़ :- 25 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के बाद, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने संगठन का विस्तार करते हुए जिले की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस नई टीम में युवा नेतृत्व और अनुभव का तालमेल बिठाते हुए किरण पण्डा को जिला कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। किरण पण्डा की इस नियुक्ति को लेकर सांगठनिक गलियारों में यह चर्चा आम है कि उन्हें कांग्रेस के कद्दावर नेता, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। उमेश पटेल के बेहद करीबी होने के साथ-साथ उन्हें जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के सबसे विश्वसनीय सहयोगियों में गिना जाता है। यही वजह है कि अध्यक्ष नेगी ने अपनी नई टीम में संगठन के सबसे भरोसेमंद चेहरे किरण पण्डा पर दांव खेला है। ज्ञात हो कि किरण पण्डा का सांगठनिक सफर काफी प्रभावी रहा है। वे इससे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया के प्रभारी और जिला कांग्रेस में महामंत्री के रूप में अपनी सक्रियता दिखा चुके हैं। ग्रामीण अंचल में किरण पण्डा अपनी साफ-सुथरी छवि और मिलनसार स्वभाव के लिए लोकप्रिय हैं। लोगों की मदद करने की उनकी शैली और सरल व्यक्तित्व की वजह से युवाओं के बीच उनकी एक खास पहचान है। बिना किसी विवाद के संगठन के काम में जुटे रहना और कार्यकर्ताओं के बीच अपनी मजबूत पैठ बनाना उनकी सबसे बड़ी खूबी रही है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि किरण की राजनीतिक सूझबूझ भी जबरदस्त है और कांग्रेस संगठन के लिए सटीक रणनीति बनाने में उनका कोई सानी नहीं है। उनकी इसी रणनीतिक कुशलता और काम के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें अब बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है। किरण पण्डा को कोषाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा है। जानकारों का मानना है कि नगेन्द्र नेगी की इस नई टीम में किरण जैसे जमीन से जुड़े और ‘परफॉर्मर’ नेता के आने से रायगढ़ ग्रामीण इलाके में कांग्रेस आगामी चुनौतियों के लिए और अधिक मजबूती से तैयार होगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260225 WA0035 सारंगढ़ : रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि का ‘बंदरबांट’,फर्जी बिलों के सहारे लाखों का गबन
Next Article IMG 20260225 WA0019 copy 1320x990 रेत के अवैध परिवहन पर राजस्व और पुलिस टीम ने की 12 ट्रेक्टरों पर कार्रवाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260411 WA0013
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti April 11, 2026
IMG 20260411 WA0010
एंट्री कराने के बाद लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली जान
CHHATTISGARH RAIGARH April 11, 2026
IMG 20260411 WA0009
अज्ञात वाहन कि चपेट से एसईसीएल उप प्रबंधक खनन कि मौके पर हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH April 11, 2026
IMG 20260410 WA0020
खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निःशुल्क प्रदर्शन
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा April 10, 2026
IMG 20260410 WA0016
खरसिया थाना में ख़राब पड़ी है 112 गाड़ी, सुरक्षा व्यवस्था जनता भगवान भरोसे
CHHATTISGARH खरसिया April 10, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20260411 WA0013
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?