Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260805 WA0009
खरसिया ने रचा शिक्षा का नया इतिहास: प्रयास आवासीय और NMMSE परीक्षा में जिले की आधे से अधिक सीटों पर किया कब्जा
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
डीएमएफ मद से जिले के विकास कार्यों को मिली रफ्तार,स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना के विकास को मिली नई गति
CHHATTISGARH RAIGARH
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं प्रवेश चयन परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी
Uncategorized
IMG 20260805 WA0008
ऑपरेशन आघात की बड़ी सफलता : स्कूटी से 69 पाव अंग्रेजी शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260805 WA0007
नाबालिग चालकों और स्कूल वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 वाहनों पर जुर्माना, अभिभावकों से बच्चों को वाहन न देने की अपील
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान

खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान

Admin
Admin June 16, 2026 CHHATTISGARH खरसिया
Share
4 Min Read
IMG20260612143542

खरसिया :- शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चौहान समाज द्वारा एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी पहल की गई। 12 जून 2026 को खरसिया ब्लॉक के ग्राम छोटे देवगांव में आयोजित “प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह-2026” में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के 37 मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान किया गया।

img202606121241595452292428177958199

कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला उपाध्यक्ष सरोज चौहान एवं ब्लॉक अध्यक्ष हरिलाल चौहान के नेतृत्व एवं सहयोग से संपन्न हुआ। समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संविधान पुस्तक, मेडल, प्रशस्ति पत्र तथा शैक्षणिक सामग्री भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

img202606121241011091512537604450920

- Advertisement -
Ad image

img202606121244024275654887054409243

img202606121246124872734453925543792

img202606121243328053865316533556564

img202606121246343303321159446547269

आतिशबाजी और उत्साह के बीच हुआ अतिथियों का स्वागत
समारोह में जिले के पदाधिकारियों का आगमन शानदार आतिशबाजी एवं जोरदार स्वागत के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा। समाज के महिला एवं पुरुष सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

img202606121327196641913650508352160

img202606121312199069156814110699944

img202606121440255528201885929380264

img202606121340018321765610470283318

प्रतिभा और परिश्रम को मिला सम्मान
इस आयोजन की विशेषता यह रही कि हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी दोनों स्तर के विद्यार्थियों को समान महत्व देते हुए सम्मानित किया गया। मंच पर सम्मान प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरे गर्व से खिल उठे, वहीं माता-पिता और अभिभावकों की आंखों में खुशी और संतोष के भाव स्पष्ट दिखाई दिए। गले में मेडल और हाथों में प्रशस्ति पत्र थामे बच्चों ने पूरे समाज का मान बढ़ाया।

img202606121417534437419718110586733

img202606121420107670617875060173366

img202606121408036610413217093787084

समाजसेवियों और पदाधिकारियों का भी हुआ सम्मान
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों को पुष्पमाला एवं गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की गई।

इन गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में रायगढ़ जिला अध्यक्ष देवप्रसाद चौहान, जिला संरक्षक सर्व महावीर चौहान, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर चौहान, जिला महासचिव संतोष चौहान, जिला उपाध्यक्ष धनुर्जय चौहान, जिला सचिव तेजराज चौहान, दिगम्बर चौहान, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष चौहान, जिला संगठन मंत्री शिवाधर हेवार, संरक्षक दुखूलाल चौहान, संतराम चौहान सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

युवा प्रकोष्ठ से जिला अध्यक्ष रामेश्वर चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष रतन कनेर, उपाध्यक्ष अशोक चौहान, शशिभूषण चौहान एवं संगठन मंत्री कमल चौहान ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

महिला विंग की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला प्रकोष्ठ ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनुसुइया चौहान, उपाध्यक्ष किरण चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चौहान सहित ब्लॉक स्तर की सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से मौजूद रहीं।

शिक्षा ही समाज के विकास की आधारशिला
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “शिक्षा ही समाज की प्रगति और विकास की पहली सीढ़ी है।” उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत कर समाज और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

यह भव्य आयोजन न केवल मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान का मंच बना, बल्कि चौहान समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उसके संकल्प का भी सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260616 WA0001 सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
Next Article IMG 20260620 WA0000 कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260805 WA0009
खरसिया ने रचा शिक्षा का नया इतिहास: प्रयास आवासीय और NMMSE परीक्षा में जिले की आधे से अधिक सीटों पर किया कब्जा
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया August 5, 2026
डीएमएफ मद से जिले के विकास कार्यों को मिली रफ्तार,स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना के विकास को मिली नई गति
CHHATTISGARH RAIGARH August 5, 2026
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं प्रवेश चयन परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी
Uncategorized August 5, 2026
IMG 20260805 WA0008
ऑपरेशन आघात की बड़ी सफलता : स्कूटी से 69 पाव अंग्रेजी शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH August 5, 2026
IMG 20260805 WA0007
नाबालिग चालकों और स्कूल वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 वाहनों पर जुर्माना, अभिभावकों से बच्चों को वाहन न देने की अपील
CHHATTISGARH sakti August 5, 2026

Popular Post

IMG 20260805 WA0009
खरसिया ने रचा शिक्षा का नया इतिहास: प्रयास आवासीय और NMMSE परीक्षा में जिले की आधे से अधिक सीटों पर किया कब्जा
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?