Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बिजली करेंट से मासूम की मौत का खुलासा — धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध कनेक्शन और घोर लापरवाही पर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » बिजली करेंट से मासूम की मौत का खुलासा — धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध कनेक्शन और घोर लापरवाही पर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिजली करेंट से मासूम की मौत का खुलासा — धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध कनेक्शन और घोर लापरवाही पर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Admin
Admin May 22, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250522 WA0024

रायगढ़- ज़िले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमीपाली में शादी समारोह के दौरान सात वर्षीय बच्ची की करंट लगने से हुई मौत के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि विवाह आयोजन में बिजली के अवैध कनेक्शन और घोर लापरवाही के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। मासूम शिवानिया राठिया की मौत के मामले में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अब तक की मर्ग जांच, पीएम रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने दिवाली राठिया और मनबोध राठिया को उपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु और विद्युत अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
घटना की रिपोर्ट मर्ग क्रमांक 41/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत दर्ज की गई थी। प्रार्थी फिरसिंह राठिया ने बताया कि दिनांक 18 मई को उनके गांव के विक्रम राठिया के घर में शादी समारोह के दौरान दिवाली राठिया द्वारा सीधे बिजली खंभे से तार खींचकर अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन लिया गया था। इस तार का प्लास्टिक कवर कई जगह से क्षतिग्रस्त था। आयोजन स्थल पर लोहे के पोल में टेंट लगाया गया था, जिससे छू जाने के कारण पोल में करंट आ गया। मृतिका शिवानिया राठिया खेलते-खेलते इसी पोल से झूल गई, जिससे उसे करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मर्ग जांच में गवाहों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की पड़ताल और विद्युत विभाग से प्राप्त तथ्यों के आधार पर पाया कि दिवाली राठिया ने बिना किसी सुरक्षा उपायों के कटे-फटे तारों से सीधे बिजली खंभे से सप्लाई लिया था, जिससे पोल में करंट दौड़ गया। वहीं, टेंट और साउंड सिस्टम की निगरानी में लगे कर्मचारी मनबोध राठिया ने भी पोल में करंट प्रवाह की जानकारी होने के बावजूद इसे अनदेखा किया, जिससे हादसा टल नहीं सका।
धरमजयगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 144/2025 धारा 106(1), 3(5) बीएनएस एवं 136(1)(ए), 137 विद्युत अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी- दिवाली राठिया पिता रामसिंह राठिया उम्र 43 वर्ष साकिन सेमीपाली थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ (छ.ग.) व मनबोध राठिया पिता विपतराम राठिया उम्र 23 वर्ष साकिन सेमीपाली थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़(छ.ग.) को उनके घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया है और आगे की विवेचना जारी है।
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के सतत पर्यवेक्षण पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया जिसमें थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर व उनके स्टाफ की अहम भूमिका रही ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250522 WA0023 निजी स्कूल प्रबंधन किसी स्थान विशेष से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए नहीं करें बाध्य
Next Article IMG 20250522 WA0025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 05 अमृत स्टेशनों का किया उद्घाटन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 20, 2026
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया June 16, 2026
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti June 16, 2026
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा June 16, 2026
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 14, 2026

Popular Post

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?