बरमकेला । रंगों का पवित्र त्योहार होली गोबरसिंहा गांव में इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति गोबरसिंहा के प्राधिकृत अधिकारी मुरलीधर पटेल ने गांव के लोगों के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया और सभी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं।
होली के मौके पर गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां बांटी और होली के गीतों के साथ पर्व का आनंद लिया। इस दौरान प्राधिकृत अधिकारी मुरलीधर पटेल ने कहा कि होली रंगों के साथ-साथ प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का भी त्योहार है, जो समाज को एकता के सूत्र में बांधता है।
उन्होंने गांव के सभी ग्रामवासियों तथा समिति क्षेत्र के लोगों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
होली के इस अवसर पर गांव में आपसी मेलजोल और उत्साह का वातावरण बना रहा तथा लोगों ने मिलजुल कर त्योहार को आनंदपूर्वक मनाया।

