Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: छत्तीसगढ़ में यूरेशियन ऊदबिलाव की पहली बार पुष्टि
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260507 WA0003
सूत्रीय मांगों को लेकर बीज निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260506 WA0010
अंकुश ( अंशु )अग्रवाल का निधन, नगर में शोक की लहर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260506 WA0009
ट्रैक्टर में दबकर चालक कि मौके पर मौत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260506 WA0021
KHARSIYA NEWS : बायपास क्र. 02 में निर्माणाधीन नाला धंसा, गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप….. मोहल्लेवासियों ने जांच कर भुगतान रोकने की मांग उठाई, जनहानि की आशंका जताई
Uncategorized
orig transfer 1615763086
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 43 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले…. देखिये पूरी सूची
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » छत्तीसगढ़ में यूरेशियन ऊदबिलाव की पहली बार पुष्टि

छत्तीसगढ़ में यूरेशियन ऊदबिलाव की पहली बार पुष्टि

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 19, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250519 WA0047

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में कैमरा ट्रैप से दर्ज हुई उपस्थिति

राज्य की जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि

रायपुर, 19 मई 2025/छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले स्थित उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में यूरेशियन ऊदबिलाव (Eurasian Otter) की पहली बार कैमरा ट्रैप के माध्यम से देखने को मिला है। यह राज्य की जैव विविधता एवं वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्र की पारिस्थितिकीय समृद्धि का प्रमाण है। इससे यह भी प्रमाणित होता है कि छत्तीसगढ़ राज्य के वन्य एवं जल संसाधन क्षेत्र अनेक दुर्लभ प्रजातियों के लिए रहवास के लिए उपयुक्त हैं।

Contents
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में कैमरा ट्रैप से दर्ज हुई उपस्थिति राज्य की जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि

उक्त कार्य छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा द्वारा छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के सहयोग से संचालित ऊदबिलाव अध्ययन परियोजना के अंतर्गत किया गया। विगत तीन वर्षों से विज्ञान सभा द्वारा राज्य के विभिन्न जल स्रोतों में ऊदबिलाव की उपस्थिति एवं संरक्षण पर कार्य किया जा रहा है। मरवाही एवं कोरबा में पूर्व में रिकॉर्डिंग की गई थी, परंतु यह पहली बार है जब उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में ऊदबिलाव की उपस्थिति प्रत्यक्ष रूप से दर्ज की गई है।

यह अध्ययन मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) श्री सुधीर अग्रवाल की अनुमति, पीसीसीएफ (विकास/योजना) श्री अरुण पाण्डेय एवं छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव श्री राजेश चंदेले के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के निदेशक श्री वरुण जैन तथा डीएफओ श्री जगदीश दर्राे के नेतृत्व में कैमरा ट्रैप स्थापित किया गया।

इस कार्य में छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा की प्रमुख शोधकर्ता सुश्री निधि सिंह (प्राणी वैज्ञानिक), श्री दिनेश कुमार (वनस्पति वैज्ञानिक), श्री विश्वास मेश्राम (जनविज्ञानी), डॉ. वाय.के. सोना (पर्यावरण वैज्ञानिक), प्राचार्य फ्रैंक आगस्टिन नंद, सुश्री सर्वज्ञा सिंह (पक्षी विज्ञानी) सहित श्री सुमित सिंह सम्मिलित रहे।

- Advertisement -
Ad image

उल्लेखनीय है कि वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहयोग से यह कार्य पूर्ण किया गया। उन्होंने इस परियोजना को प्राथमिकता दी एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की। डीएफओ श्री वरुण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राकृतिक रहवास में यूरेशियन ऊदबिलाव की यह लाइव रिकॉर्डिंग छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य है। ऊदबिलाव जल-आधारित पारिस्थितिकीय तंत्र के स्वास्थ्य का संकेतक प्राणी है तथा इसकी उपस्थिति किसी भी जैव विविध क्षेत्र की स्थिरता एवं पारिस्थितिकीय संतुलन का प्रमाण मानी जाती है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250519 WA0038 रजिस्ट्री के नये नियमों से फर्जीवाड़े पर लगेगा अंकुश, रिकॉर्ड भी होगा तत्काल अपडेट
Next Article IMG 20250519 WA0049 मुख्यमंत्री के कड़े तेवर – लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260507 WA0003
सूत्रीय मांगों को लेकर बीज निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
CHHATTISGARH RAIGARH May 7, 2026
IMG 20260506 WA0010
अंकुश ( अंशु )अग्रवाल का निधन, नगर में शोक की लहर
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 6, 2026
IMG 20260506 WA0009
ट्रैक्टर में दबकर चालक कि मौके पर मौत
CHHATTISGARH RAIGARH May 6, 2026
IMG 20260506 WA0021
KHARSIYA NEWS : बायपास क्र. 02 में निर्माणाधीन नाला धंसा, गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप….. मोहल्लेवासियों ने जांच कर भुगतान रोकने की मांग उठाई, जनहानि की आशंका जताई
Uncategorized May 6, 2026
orig transfer 1615763086
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 43 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले…. देखिये पूरी सूची
CHHATTISGARH May 6, 2026

Popular Post

IMG 20260507 WA0003
सूत्रीय मांगों को लेकर बीज निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?