Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बकायादारों पर निगम की सख्ती — काटे गए नल कनेक्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
1000284585
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260218 WA0010
बकायादारों पर निगम की सख्ती — काटे गए नल कनेक्शन
Uncategorized
IMG 20260218 WA0009
एमजी कालेज के वार्षिक सम्मेलन में सांसद राधेश्याम राठिया मुख्यातिथ्य के तौर पर हुए शामिल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260218 WA0007
समाज सेविका सरिता डहरिया ने अपना जन्मदिन विकलांग बच्चों व वृद्ध लोगो के साथ मनाया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260218 WA0005
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडतराई में क्लब क्लस्टर स्तरीय कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » बकायादारों पर निगम की सख्ती — काटे गए नल कनेक्शन

बकायादारों पर निगम की सख्ती — काटे गए नल कनेक्शन

Admin
Admin February 18, 2026 Uncategorized
Share
4 Min Read
IMG 20260218 WA0010

बड़े बकायादारों के विरुद्ध सीलिंग व निरस्तीकरण की कार्रवाई करने की चेतावनी
राजस्व वसूली शत प्रतिशत करने के निर्देश

रायगढ़ :- 18 फरवरी 2026। नगर निगम प्रशासन ने राजस्व वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बकायादारों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने मंगलवार को राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर संपत्ति कर, समेकित कर, जल कर एवं यूजर चार्ज जमा नहीं करने वाले 50 हजार रूपये से ज्यादा के बड़े बकायादारों के विरुद्ध नल कनेक्शन काटने एवं सील करने संबंधित कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
बैठक में निगम के दुकानदारों से किराया एवं टैक्स वसूली की भी समीक्षा की गई। इस दौरान देयक किराया एवं टैक्स की राशि जमा नहीं करने वाले दुकानदारों पर सीलिंग तथा आवंटन निरस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी तरह सभी सहायक राजस्व निरीक्षक को जलकर बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदन तथा सम्पत्तिकर, समेकित कर और जलकर की वसूली में तेजी लाने के लिए अभियान चलाने कहा गया।
आयुक्त क्षत्रिय ने 50 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वालों के विरुद्ध धारा 173 के अंतर्गत नोटिस जारी कर नियमानुसार वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी वार्ड प्रभारियों को प्रतिदिन अपने क्षेत्र के कम से कम 50 घरों से संपर्क कर निगम से संबंधित सभी तरह के टैक्स वसूली की कार्रवाई करने और शाम 5 बजे तक अपना प्रतिदिन का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है। उन्होंने राजस्व अधिकारी को नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम कार्यालय में शिविर लगाकर कर सभी तरह के टैक्स जमा करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में राजस्व शाखा के सभी अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।
काटे गए नल कनेक्शन
निर्देशों के तहत बुधवार को राजस्व शाखा की टीम द्वारा ने विभिन्न वार्डों में अभियान चलाकर नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की। वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 में टाउन हॉल के सामने सोनारपारा एवं पैलेस रोड क्षेत्र में सत्यनारायण, शिवमंगल तथा राजेश के मकानों में लगभग 2,40,854 रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काटे गए। अभियान के दौरान 78,759 रुपये जलकर की वसूली भी की गई। इसी तरह अब बड़े बकायादारों के विरुद्ध नल कनेक्शन काटने और कुर्की एवं सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
समय पर टैक्स जमा
निगम आयुक्त क्षत्रिय ने कहा कि नगर विकास कार्यों के लिए राजस्व संग्रहण अत्यंत आवश्यक है। टैक्स जमा नहीं होने की स्थिति में शहर के विकास कार्य प्रभावित होते हैं। इसलिए बकाया राशि नहीं जमा करने वालों के विरुद्ध सीलिंग, कनेक्शन विच्छेदन तथा अन्य नियमानुसार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयुक्त क्षत्रिय ने शहरवासियों से निगम प्रशासन का सहयोग करने एवं किसी भी तरह कि कार्रवाई से बचने तथा शहर के विकास में अपनी भागीदारी निभाने निर्धारित समय सीमा में संपत्ति कर, समेकित कर, जल कर, दुकान किराया, प्रीमियम राशि एवं यूजर चार्ज का भुगतान करने की अपील की है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260218 WA0009 एमजी कालेज के वार्षिक सम्मेलन में सांसद राधेश्याम राठिया मुख्यातिथ्य के तौर पर हुए शामिल
Next Article 1000284585 फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

1000284585
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 18, 2026
IMG 20260218 WA0010
बकायादारों पर निगम की सख्ती — काटे गए नल कनेक्शन
Uncategorized February 18, 2026
IMG 20260218 WA0009
एमजी कालेज के वार्षिक सम्मेलन में सांसद राधेश्याम राठिया मुख्यातिथ्य के तौर पर हुए शामिल
CHHATTISGARH खरसिया February 18, 2026
IMG 20260218 WA0007
समाज सेविका सरिता डहरिया ने अपना जन्मदिन विकलांग बच्चों व वृद्ध लोगो के साथ मनाया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 18, 2026
IMG 20260218 WA0005
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडतराई में क्लब क्लस्टर स्तरीय कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन
CHHATTISGARH RAIGARH February 18, 2026

Popular Post

1000284585
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?