Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान घायल युवक की मौत, मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम; विधायक की मौजूदगी में बनी सहमति
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260425 WA0010
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260425 WA0009
सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी सहित 7510 रुपये जब्त
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260425 210333
मवेशियों कि लड़ाई से पूर्व सरपंच की मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260425 WA0005
सांसद राधेश्याम राठिया का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटी औचक निरीक्षण
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
IMG 20260425 210254
बिजली खंभे से टकराया 16 वर्षीय बाईक सवार , मौके पर मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान घायल युवक की मौत, मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम; विधायक की मौजूदगी में बनी सहमति

पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान घायल युवक की मौत, मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम; विधायक की मौजूदगी में बनी सहमति

Admin
Admin March 6, 2026 CHHATTISGARH खरसिया
Share
4 Min Read
Screenshot 2026 03 06 08 29 52 45 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

खरसिया :- (रायगढ़), 5 मार्च।
खरसिया थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। देर शाम विधायक की मौजूदगी में प्रशासन और पीड़ित परिवार के बीच सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त हुआ और NH-49 पर यातायात फिर से शुरू हो सका।

img 20260306 wa00101105147590803570244

जानकारी के अनुसार ग्राम परसकोल निवासी रमेश चौहान को 1 मार्च को पुलिस पूछताछ के लिए खरसिया थाना लाऐ थे । परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। तबीयत बिगड़ने पर पहले उसे खरसिया अस्पताल, फिर रायगढ़ जिला अस्पताल और बाद में डीकेएस अस्पताल रायपुर रेफर किया गया, जहां 5 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

img 20260306 wa00132896568754076337839

- Advertisement -
Ad image

घटना के विरोध में रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जिला अध्यक्षों, सामाजिक पदाधिकारियों और सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग खरसिया पहुंचे। समाज के लोगों ने मदनपुर बैरियर चौक से रैली निकालते हुए “पुलिस प्रशासन हाय-हाय” के नारे लगाए और खरसिया तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम प्रवीण तिवारी और एसडीओपी प्रभात पटेल को ज्ञापन सौंपा।

img 20260306 wa00098570621283187866712

दोपहर में दिए गए ज्ञापन में समाज के लोगों ने 1 करोड़ रुपये मुआवजा, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन के साथ दंडात्मक कार्रवाई की मांग रखी। प्रशासन और समाज के प्रतिनिधियों के बीच इस विषय पर घंटों तक विचार-विमर्श हुआ, लेकिन प्रशासन की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पाई।

img 20260306 wa00113173105065326122869

इसके बाद आक्रोशित लोग तहसील कार्यालय के मुख्य गेट पर सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलने पर देर शाम प्रदर्शनकारियों ने बोतल्दा चौक स्थित NH-49 पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

img 20260306 wa00124998072385015224242

इस दौरान खरसिया विधायक उमेश नंद कुमार पटेल भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों का साथ देते हुए सड़क पर बैठकर उनकी मांगों की जानकारी ली। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर पीड़ित परिवार की मांगों पर सहमति बनाने का आग्रह किया।

img 20260306 wa00041683265915033842412

इसके बाद देर रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच विधायक की मौजूदगी में प्रशासन और पीड़ित परिवार के बीच (1 ) दोषी पुलिस वालों के खिलाफ मजिस्ट्रियल जाँच (2) मृतक की पत्नी को कलेक्टर दर से आस पास की शासकीय स्कूल में कार्य (3) दोषी पुलिस वालों को लाइन अटैच जब तक जाँच पूर्ण न हो (4) प्रशासन कोई शासकीय एक फंड से मृतक के परिवार को मुआवजा देगी राशि निर्धारित नही की गई इन चारों पर सहमति बन गई, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया और NH-49 पर यातायात फिर से सामान्य हो गया।

img 20260306 wa00066753130907396703878

इधर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खरसिया थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, आरक्षक बिसोप सिंह और योगेश साहू को जांच पूरी होने तक लाइन अटैच कर दिया है तथा पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260305 112558 बिग ब्रेकिंग पुलिस हिरासत में टॉर्चर के कारण संदिग्ध की बिगड़ी थी हालत,रायपुर में इलाज के दौरान मौत
Next Article IMG 20260306 WA0007 पटेल हॉस्पिटल बरमकेला में 8 मार्च को निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य OPD शिविर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260425 WA0010
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
CHHATTISGARH RAIGARH April 25, 2026
IMG 20260425 WA0009
सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी सहित 7510 रुपये जब्त
CHHATTISGARH sakti April 25, 2026
IMG 20260425 210333
मवेशियों कि लड़ाई से पूर्व सरपंच की मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा April 25, 2026
IMG 20260425 WA0005
सांसद राधेश्याम राठिया का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटी औचक निरीक्षण
CHHATTISGARH धरमजयगढ़ April 25, 2026
IMG 20260425 210254
बिजली खंभे से टकराया 16 वर्षीय बाईक सवार , मौके पर मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा April 25, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?