Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जनहित से जुड़े मामलों का निराकरण समय-सीमा में करें – कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260515 WA0006
प्रधानमंत्री की अपील ने जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया – कांग्रेस
Uncategorized
IMG 20260515 WA0003
निष्पक्ष कलम को राष्ट्रीय सम्मान: सुधीर चौहान को ‘नेशनल एडिटर गौरव अवॉर्ड’, पत्रकारिता की साख को मिला नया संबल
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260515 WA0001
वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260514 WA0008
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने 49 गांवों में बोर खनन और पंप स्थापना के लिए भेजा 47.50 लाख का प्रस्ताव
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260514 WA0006
निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जनहित से जुड़े मामलों का निराकरण समय-सीमा में करें – कलेक्टर

जनहित से जुड़े मामलों का निराकरण समय-सीमा में करें – कलेक्टर

Admin
Admin July 15, 2025 CHHATTISGARH खैरागढ़
Share
3 Min Read
IMG 20250715 WA0020

एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के आईडी पंजीयन के कार्य को प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश

समय सीमा की बैठक संपन्न

खैरागढ़, 15 जुलाई 2025:
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में और अधिक गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ भवन एवं पर्याप्त विद्युत सुविधा बच्चों के अनुकूल वातावरण निर्मित करने के लिए आवश्यक है।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की भवन निर्माण एवं विद्युतीकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन केंद्रों में निर्माण कार्य अपूर्ण है या विद्युत सुविधा नहीं है, वहां प्राथमिकता से कार्यवाही की जाए। निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का निराकरण समय-सीमा में प्रभावी, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के आईडी पंजीयन की तहसीलवार प्रगति की समीक्षा की। भू-अभिलेख की नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 49,416 किसानों का पंजीयन पूर्ण हो चुका है, जबकि 17,428 किसानों का पंजीयन अभी शेष है। इस पर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शेष किसानों का पंजीयन निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग से पूर्व में आयोजित बैठकों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में संचालित तिमाही एवं अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारी की भी जानकारी ली। उन्होंने विभाग को निर्देशित किया कि परीक्षाओं से पहले आवश्यक तैयारी एवं समन्वय के लिए एक बैठक शीघ्र आयोजित की जाए। उन्होंने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के अधिक से अधिक पात्र बच्चों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के होनहार विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त हो सकें। इसी प्रकार उन्हेंने विद्युत विभाग से स्मार्ट मीटर स्थापना की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वहीं समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर ने ई-ऑफिस प्रणाली के तहत सभी विभागीय अधिकारियों की ऑनबोर्डिंग की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिन विभागों के अधिकारी अब तक प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल ऑनबोर्ड करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू, एसडीएम छुईखदान-गंडई अविनाश ठाकुर सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250701 WA0020 1 राज्यपाल श्री डेका ने अंतरिक्ष से लौटने पर श्री शुक्ला को दी बधाई
Next Article IMG 20250715 WA0021 100 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आधार सत्यापन की प्रक्रिया 25 जुलाई से होगी शुरू

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260515 WA0006
प्रधानमंत्री की अपील ने जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया – कांग्रेस
Uncategorized May 15, 2026
IMG 20260515 WA0003
निष्पक्ष कलम को राष्ट्रीय सम्मान: सुधीर चौहान को ‘नेशनल एडिटर गौरव अवॉर्ड’, पत्रकारिता की साख को मिला नया संबल
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ May 15, 2026
IMG 20260515 WA0001
वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका
CHHATTISGARH sakti May 15, 2026
IMG 20260514 WA0008
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने 49 गांवों में बोर खनन और पंप स्थापना के लिए भेजा 47.50 लाख का प्रस्ताव
CHHATTISGARH RAIGARH May 14, 2026
IMG 20260514 WA0006
निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH May 14, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?