परसकोल हत्याकांड की जांच के दौरान युवक एक साइड पैरालाइज, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का लगाया था आरोप
खरसिया :- खरसिया थाना क्षेत्र के परसकोल हत्याकांड की जांच के दौरान हिरासत में लिए गए संदिग्ध युवक रमेश चौहान की हालत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उसे पहले खरसिया अस्पताल से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज और बाद में रायपुर रेफर किया गया था, जहां गुरुवार सुबह करीब लगभग 3 से 3.30 बजे आसपास उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस हिरासत में मारपीट और टॉर्चर के कारण रमेश के शरीर का एक हिस्सा पैरालाइज हो गया था। सिटी स्कैन में उसके सिर में खून का थक्का जमने की भी पुष्टि हुई थी।
इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं परिजन निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

