खरसिया :- गौशाला रोड स्थित गर्ग फर्नीचर में अवैध लकड़ी को लेकर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन विभाग के उड़न दस्त एवं वन विभाग खरसिया की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को प्रतिष्ठान में दबिश दी।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई अवैध लकड़ी के भंडारण एवं उससे जुड़े मामले को लेकर की गई है। वन विभाग की टीम द्वारा मौके पर लकड़ियों की जांच और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।
फिलहाल कार्रवाई के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ और वन विभाग द्वारा आगे क्या कार्रवाई की जाएगी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
