Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 33 दिन बाद एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म 05 मांगों पर सरकार राजी, बाकी मांगो का इम्तिहान बाक़ी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260305 112558
बिग ब्रेकिंग पुलिस हिरासत में टॉर्चर के कारण संदिग्ध की बिगड़ी थी हालत,रायपुर में इलाज के दौरान मौत
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260304 WA0005
गोबरसिंहा गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260303 WA0038
भाजपा ने किया संगठन विस्तार,चूड़ामणि बनें जिला प्रभारी भाजपा सोशल मीडिया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Screenshot 2026 03 03 21 59 04 75 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष: खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG20260302152705
खरसिया पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » 33 दिन बाद एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म 05 मांगों पर सरकार राजी, बाकी मांगो का इम्तिहान बाक़ी

33 दिन बाद एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म 05 मांगों पर सरकार राजी, बाकी मांगो का इम्तिहान बाक़ी

Admin
Admin September 20, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250920 WA0027

रायगढ़ :- लंबे समय 33 दिन के आंदोलन के बाद छत्तीसगढ़ के एनएचएम कर्मचारियों ने आखिरकार हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार ने पांच मांगों पर हामी भरी है, लेकिन कर्मचारियों का कहना है, “हमने वादा निभाया, अब सरकार और प्रशासन की बारी है।” क्या यह वादा जमीन पर उतरेगा, या सिर्फ कागजी जीत बनकर रह जाएगा?

जिले के 500 से अधिक एनएचएम कर्मचारियों ने जॉइनिंग दे दी है, और शनिवार से स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर लौटने की उम्मीद है। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे ‘बड़ा कदम’ बताया, मगर दो बार की असफल वार्ता और 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के बाद सरकार को देर रात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के बाद ही हड़ताल खत्म करने की ‘सहमति’ बनानी पड़ी।

क्या था हड़ताल का असर?
16,000 से अधिक एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के हेल्थ सेंटरों, लैबों और स्वास्थ्य कार्यक्रमों को ठप कर दिया था। मरीजों की परेशानी और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के बीच सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा।

मानी गई मांगें: कुछ राहत, कुछ इंतजार
1.सी.आर. मूल्यांकन में बर्खास्तगी से पहले अपील अब कर्मचारियों को बर्खास्तगी से पहले अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।
2.सवैतनिक मेडिकल अवकाश जिला स्तर से स्वीकृति की सुविधा।

- Advertisement -
Ad image

प्रक्रिया शुरू, लेकिन कब तक पूरा होगा?
5 लाख की प्राइवेट कैशलेस चिकित्सा सुविधा और 5 लाख आयुष्मान भारत के तहत लाभ। मगर सवाल यह है कि 10 लाख के बीमा की मांग 5 लाख में कैसे सिमट गई?
ग्रेड पे निर्धारण 3 महीने में तय करने का वादा, देखते हैं कितना समय लगता है।
27% वेतन वृद्धि में 5% लागू जुलाई 2023 से लागू, बाकी 22% का क्या?
पारदर्शी स्थानांतरण नीति सुझाव मांगे गए हैं, पर लागू होने में कितनी देर?
अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, लेकिन कर्मचारियों को अब ‘जल्दी’ की उम्मीद।

केंद्र से वार्ता
नियमितीकरण/स्थायीकरण पब्लिक हेल्थ कैडर और 50% आरक्षण नियमित भर्ती में इन मांगों को केंद्र सरकार से वार्ता के भरोसे टाला गया है। कर्मचारी पूछ रहे हैं, कब तक?
दो पदाधिकारियों की बर्खास्तगी की बहाली का फैसला भी ‘शीघ्र’ लेने का वादा, मगर ‘शीघ्र’ का मतलब कितना समय?

कर्मचारियों की मांगें और तंज भरी अपील
एनएचएम कर्मचारियों ने 10 मांगें रखी थीं, जिनमें नियमितीकरण, पारदर्शी तबादला नीति, 10 लाख का कैशलेस बीमा, और “20 साल के शोषण का अंत” शामिल था। कर्मचारियों का कहना है, “हमने हड़ताल खत्म कर दी, अब सरकार अपनी कागजी घोषणाओं को हकीकत में बदले।”

आगे क्या?
शनिवार से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन कर्मचारियों की नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी है। क्या सरकार वादों को पूरा करेगी, या यह हड़ताल सिर्फ आधा-अधूरा समझौता साबित होगी? समय बताएगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250920 WA0025 खरसिया पुलिस चौकी पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, उमेश पटेल की छवि खराब करने वाले भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग
Next Article मुख्यमंत्री ने जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक रीनू ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260305 112558
बिग ब्रेकिंग पुलिस हिरासत में टॉर्चर के कारण संदिग्ध की बिगड़ी थी हालत,रायपुर में इलाज के दौरान मौत
CHHATTISGARH खरसिया March 5, 2026
IMG 20260304 WA0005
गोबरसिंहा गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 4, 2026
IMG 20260303 WA0038
भाजपा ने किया संगठन विस्तार,चूड़ामणि बनें जिला प्रभारी भाजपा सोशल मीडिया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 4, 2026
Screenshot 2026 03 03 21 59 04 75 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष: खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया March 3, 2026
IMG20260302152705
खरसिया पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप
CHHATTISGARH खरसिया March 3, 2026

Popular Post

IMG 20260305 112558
बिग ब्रेकिंग पुलिस हिरासत में टॉर्चर के कारण संदिग्ध की बिगड़ी थी हालत,रायपुर में इलाज के दौरान मौत
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?