Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त, रायगढ़ में होटलों व रेस्टोरेंट में औचक जांच
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260610 WA0009
महंगाई भत्ता एवं 6 सूत्री मांगों को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का ज्ञापन
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260610 WA0003
सक्ती पुलिस की बड़ी सफलता: दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दो साल पुराने डबल मर्डर की गुत्थी भी सुलझी
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260609 WA0004
वेदांता पावर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की स्पर्धाएं
CHHATTISGARH sakti
Screenshot 2026 06 08 21 23 47 89 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया राठौर भवन में सम्पन्न हुआ प्रदेश स्तरीय राठौर समाज छात्र व छात्रा सम्मान समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260608 WA0004
प्रतिभाओं के सम्मान से गौरवान्वित हुआ चौहान समाज, शिक्षा व करियर मार्गदर्शन का मिला अमूल्य संदेश
CHHATTISGARH बरमकेला
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त, रायगढ़ में होटलों व रेस्टोरेंट में औचक जांच

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त, रायगढ़ में होटलों व रेस्टोरेंट में औचक जांच

Admin
Admin March 11, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read
Screenshot 2026 03 11 17 21 20 67 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कलेक्टर के निर्देश और एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम की कार्रवाई

शहर के आमंत्रण होटल, तुलसी होटल, राजस्थानी भोजनालय, गणगौर स्वीट्स सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

रायगढ़ :- 11 मार्च 2026। राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, नवा रायपुर, अटल नगर द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति बनाए रखने तथा उनके दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर आज रायगढ़ शहर में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के उपयोग को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया।
एसडीएम रायगढ़ महेश शर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न होटलों, ढाबों और भोजनालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान आमंत्रण होटल, तुलसी होटल, राजस्थानी भोजनालय, गणगौर स्वीट्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के उपयोग की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया गया।
जांच के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को घरेलू गैस सिलेंडरों के निर्धारित उपयोग के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू आवश्यकताओं के लिए ही किया जाना निर्धारित है। किसी भी प्रकार से इसका व्यवसायिक उपयोग या दुरुपयोग पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को केवल व्यवसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान टीम ने गैस एजेंसियों द्वारा की जा रही आपूर्ति व्यवस्था तथा सिलेंडरों की उपलब्धता की स्थिति की भी जानकारी ली। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की दैनिक आवक एवं वितरण पर नियमित निगरानी रखी जाए, जिससे आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन द्वारा यह भी कहा गया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता सामान्य है और आम नागरिकों को घबराने या अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर संग्रहित करने की आवश्यकता नहीं है। नागरिकों को समय-समय पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से गैस की उपलब्धता संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए आगे भी इस प्रकार के संयुक्त निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे। इसके माध्यम से न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा, बल्कि आम उपभोक्ताओं तक घरेलू गैस की सुचारू उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article Screenshot 2026 03 11 17 17 50 45 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 कलेक्टर के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई, 11 वाहन जब्त
Next Article IMG 20260311 WA0020 30 दिवसीय कराते प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260610 WA0009
महंगाई भत्ता एवं 6 सूत्री मांगों को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का ज्ञापन
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा June 10, 2026
IMG 20260610 WA0003
सक्ती पुलिस की बड़ी सफलता: दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दो साल पुराने डबल मर्डर की गुत्थी भी सुलझी
CHHATTISGARH sakti June 10, 2026
IMG 20260609 WA0004
वेदांता पावर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की स्पर्धाएं
CHHATTISGARH sakti June 9, 2026
Screenshot 2026 06 08 21 23 47 89 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया राठौर भवन में सम्पन्न हुआ प्रदेश स्तरीय राठौर समाज छात्र व छात्रा सम्मान समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया June 8, 2026
IMG 20260608 WA0004
प्रतिभाओं के सम्मान से गौरवान्वित हुआ चौहान समाज, शिक्षा व करियर मार्गदर्शन का मिला अमूल्य संदेश
CHHATTISGARH बरमकेला June 8, 2026

Popular Post

IMG 20260610 WA0009
महंगाई भत्ता एवं 6 सूत्री मांगों को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का ज्ञापन
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?