Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतदान सहभागिता बढ़ाने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की लगातार फील्ड निरीक्षण कर कलेक्टर श्री सिन्हा कर रहे समीक्षा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल, पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260818 WA0018
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 06 आवेदन हुए प्राप्त
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260818 WA0017
संभावित बाढ़ आपदा से निपटने टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260818 WA0012
नवागांव सड़क आंदोलन को विधायक उमेश पटेल का खुला समर्थन, बोले—समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा जनआंदोलन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260818 WA0011
साईं मंदिर से चांदी के मुकुट की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मतदान सहभागिता बढ़ाने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की लगातार फील्ड निरीक्षण कर कलेक्टर श्री सिन्हा कर रहे समीक्षा

मतदान सहभागिता बढ़ाने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की लगातार फील्ड निरीक्षण कर कलेक्टर श्री सिन्हा कर रहे समीक्षा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 17, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20230817 WA0045

रायगढ़, 17 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा आज खरसिया ब्लॉक के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों का विशेष रूप से निरीक्षण किया और स्थानीय मतदाताओं से चर्चा कर उन्हें मतदान में सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण कर वहां की तैयारियों का जायजा लिया और मतदाताओं के लिए तैयार की गई सुविधाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिन्हा खरसिया के डोमनारा के निरीक्षण पर रहे। यहां उन्होंने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत स्थानीय मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई। कलेक्टर श्री सिन्हा ने यहां लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले निर्वाचन में इस मतदान केंद्र में मतदान का प्रतिशत कम रहा था। समीक्षा करने पर जिसका प्रमुख कारण यह रहा कि जो लोग यहां से शिफ्ट हो गए हैं उनका नाम विलोपन नही किया गया है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने उपस्थित लोगों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार बीते 02 अगस्त से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है जो अगले 31 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान अपने मतदान केंद्र के बूथ लेवल ऑफिसर से संपर्क कर नए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के साथ ही, यहां स्थाई रूप से जा चुके मतदाताओं के नाम विलोपित किए जा रहे हैं। उन्होंने नए मतदाताओं से नाम जुड़वाने की अपील की। इसके साथ ही बूथ लेवल ऑफिसर को पंचनामा तैयार करने और संबंधित को नोटिस जारी कर उसके अंतिम ज्ञात पते पर सूचना देने के बाद ही नाम नाम विलोपन के निर्देश दिए।
डोमनारा में औद्योगिक यूनिट में काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी रहते हैं। इसको देखते हुए उन्होंने संबंधित उद्योग प्रबंधन को निर्देशित किया कि मतदान के दिन यूनिट के सभी मतदाताओं को वोट डालने के लिए अवकाश प्रदान करें। जिससे वे अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं और महिलाओं को मतदान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की बात कही। साथ ही बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत ईवीएम और वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिससे मतदाता वोटिंग की प्रक्रिया को समझ सकें।
इस दौरान एसडीएम खरसिया श्री रोहित सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, तहसीलदार खरसिया श्री शिवकुमार डनसेना, नायब तहसीलदार सुश्री दिव्या वैद्य, जनपद सीईओ खरसिया श्री हिमांशु साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
*महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने चलेगा विशेष अभियान*
कलेक्टर श्री सिन्हा ने खरसिया के शहरी क्षेत्र में कम मतदान प्रतिशत वाले केंद्रों की समीक्षा की। इन केंद्रों के बूथ लेवल ऑफिसर ने बताया कि पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत तो अच्छा है, लेकिन महिलाओं की सहभागिता कम है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर को घर-घर जाकर मतदाताओं को वेरिफाई करने और नए मतदाताओं के नाम जोडऩे और सूची में दर्ज ऐसे मतदाता जो स्थाई रूप से यहां से जा चुके हैं उनके नाम प्रक्रिया अनुसार विलोपित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मताधिकार का उपयोग करना सभी की जिम्मेदारी है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20230817 WA0041 ग्राम बहिरकेला, घरघोड़ा में मारपीट मामले के 4 आरोपी गिरफ्तार
Next Article IMG 20230817 WA0046 बारिश में पतले मेढ़ से चलकर खेतों में पहुंचे कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, खेती किसानी का जाना हाल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल, पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश
CHHATTISGARH RAIGARH August 18, 2026
IMG 20260818 WA0018
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 06 आवेदन हुए प्राप्त
CHHATTISGARH sakti August 18, 2026
IMG 20260818 WA0017
संभावित बाढ़ आपदा से निपटने टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित
CHHATTISGARH RAIGARH August 18, 2026
IMG 20260818 WA0012
नवागांव सड़क आंदोलन को विधायक उमेश पटेल का खुला समर्थन, बोले—समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा जनआंदोलन
CHHATTISGARH खरसिया August 18, 2026
IMG 20260818 WA0011
साईं मंदिर से चांदी के मुकुट की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 18, 2026

Popular Post

गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल, पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?