Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बारिश में पतले मेढ़ से चलकर खेतों में पहुंचे कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, खेती किसानी का जाना हाल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

बारिश में पतले मेढ़ से चलकर खेतों में पहुंचे कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, खेती किसानी का जाना हाल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 17, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़, 17 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा अपने विकासखंड खरसिया के दौरे के दौरान ग्राम-फरकानारा पहुंचते ही गाड़ी से उतरकर बारिश में भीगते मेढ़ के सहारे खेत में कार्य कर रहे किसानों और महिलाओं तक पहुंचे। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ी बोली में खेती-किसानी पर लंबी चर्चा की। कलेक्टर श्री सिन्हा ने बात करते हुए पूछा का करत हो सियानिन, कतेक खेती-किसानी हे पूछने पर, लच्छनमती ने बताया की निदई करत हन, नई जानों एकड़ में फेर बने धान हो जाथे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने पूछा कि आगु साल कतेक धान बेचे रेहे, उन्होंने बताया कि पंजीयन नई रिहीस, ये साल पंजीयन करवाहु ता बेचहु। कलेक्टर श्री सिन्हा कहिस धान के नुकसान होही ता घलो सरकार मुआवजा देही, चिंता झन कर। इस दौरान खेत में मौजूद कृषक गोपाल सिंह से भी चर्चा की। उन्होंने राजस्व आधिकारियों को निर्देशित किया कि फसल नुकसान की स्थिति में प्रकरण भी बनाया जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत किए जा रहे स्कूल मरम्मत के कार्यो के तहत जोबी स्थित कन्या स्कूल का निरीक्षण किया। ठेकेदार ने बताया कि छत का कार्य किया जा चुका है, एक दो दिन में टाइल्स का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कार्यो में तेजी लाने के साथ ही पेंटिग, सीढ़ी, ग्रील एवं शौचालय के कार्यो को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर श्री सिन्हा गोरपार स्थित स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने ठेकेदार को निर्देशित किया कि स्कूल में सीपेज की समस्या नहीं आनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने स्कूल में शिक्षकों की जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में पर्याप्त शिक्षक हैं। मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा पेयजल, टायलेट समस्या की जानकारी देने पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने ठेकेदार को पेयजल व्यवस्था एवं टायलेट निर्माण कार्य अतिशीघ्र करने के निर्देश दिए, ताकि स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
इसी क्रम में कलेक्टर श्री सिन्हा शासकीय अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम खम्हार पहुंचे। उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण कर बच्चों से चर्चा की। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कमरों को हवादार एवं खिड़कियों में नेट लगाने के निर्देश आश्रम अधीक्षिका को दिए। उन्होने बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली एवं शिक्षकों को बेहतर पढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा भ्रमण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र फरकानारा पहुंचे। वहां उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ द्वारा बताया गया कि यहां चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या करायी जा रही है।
इस मौके पर एसडीएम खरसिया श्री रोहित सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, जनपद सीईओ खरसिया श्री हिमांशु साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोठान पहुंचे कलेक्टर श्री सिन्हा, समूह की महिलाओं से की चर्चा
कलेक्टर श्री सिन्हा आदर्श गोठान जोबी पहुंचे। यहां उन्होंने महिलाओं से गोठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। महिलाओं द्वारा बताया कि गोठान में गोबर, मुर्गी पालन, हल्दी, मूंगफल्ली एवं मशरूम की गतिविधि संचालित हो रही हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा द्वारा गोठान में संचालित गतिविधियों से होने वाले आय के संबंध में पूछे जाने पर समूह की महिलाओं ने बताया कि लगभग 5 लाख का गोबर खाद विक्रय किया जा चुका हैं। इसी प्रकार चरवाहों ने बताया कि उन्होंने गोबर बेच कर लगभग 15-15 हजार रूपए प्राप्त कर चुके हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रेशम धागाकरण गतिविधि को पुन: प्रारंभ करने एवं गोठान से लगे तालाब में मछली पालन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
अमृत सरोवर से भू-जल स्तर में होगा सुधार, रामझरना को करें व्यवस्थित
कलेक्टर श्री सिन्हा ने ग्राम पंचायत गुरदा में बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। सरपंच श्री बिसम्बर सिंह राठिया ने बताया कि अमृत सरोवर बनाने से तालाब बेहतर हो चुका हैंए इसके किनारे में वृक्षारोपण किया जा रहा हैं। इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने सरपंच से जल जीवन मिशन की जानकारी ली। सरपंच श्री राठिया ने बताया कि गांव में लगभग 250 घरों में नल कनेक्शन दिया गया है एवं नियमित रूप से पानी आ रहा हैं। दौरे के दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा रामझरना पहुंचे, वहां उन्होंने आवश्यक मरम्मत एवं देखभाल के लिए गार्ड रखने के लिए निर्देशित किया ताकि रख-रखाव बेहतर हो सके।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 17, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article मतदान सहभागिता बढ़ाने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की लगातार फील्ड निरीक्षण कर कलेक्टर श्री सिन्हा कर रहे समीक्षा
Next Article शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरदिया में किया गया पौधारोपण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?