Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: भरोसे का सम्मेलन : जांजगीर-चांपा जिले में 13 अगस्त को
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

भरोसे का सम्मेलन : जांजगीर-चांपा जिले में 13 अगस्त को

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 12, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायपुर, 12 अगस्त 2023/ राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 13 अगस्त 2023 को जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन खोखरा में दोपहर 12 बजे भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री बघेल जांजगीर-चांपा जिले को 467.33 करोड़ रूपए के कुल 1043 विकास कार्याे की सौगात देंगे। जिसके अंतर्गत वे 87.24 करोड़ रूपए के 192 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं 379.78 करोड़ रूपए के 851 विकास कार्याे का भूमिपूजन करेंगे। लोकार्पण कार्यों में मुख्य रूप से 5.63 करोड़ रूपए का ऑडिटोरियम, 1.93 करोड़ रूपए के स्वीमिंग पुल के लोकार्पण केे साथ ही कलेक्टोरेट परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर और कृषि उपज मंडी प्रांगण में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

इस मौके पर अकलतरा विधानसभा के 34 करोड़ 49 लाख रूपए के 175 विकास कार्यों का, जांजगीर-चांपा विधानसभा में 95 करोड़ 91 लाख रूपए के 253 विकास कार्यों का, पामगढ़ विधानसभा के 219 करोड़ रूपए के लागत के 297 कार्यों का, सक्ती विधानसभा के 19 करोड़ 65 लाख रूपए के लागत के 79 विकास कार्यों का तथा जैजेपुर विधानसभा के 10 करोड़ 70 लाख रूपए के 47 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इसी तरह अकलतरा विधानसभा में 38 करोड़ रूपए के 66 विकास कार्यों का लोकार्पण, जांजगीर-चांपा विधानसभा में 17 करोड़ 97 लाख रूपए के लागत के 38 कार्यों का, पामगढ़ विधानसभा में 20 करोड़ 21 लाख रूपए के 69 विकास कार्यों का, सक्ती विधानसभा में 50 लाख रूपए के लागत के एक कार्य का तथा जैजेपुर विधानसभा में 3 करोड़ 21 लाख रूपए के तीन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम में बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, कृषि और गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, पीएचई मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, जांजगीर-चांपा सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, अकलतरा विधायक श्री सौरभ सिंह, पामगढ़ विधायक श्रीमती इंदु बंजारे, जैजैपुर विधायक श्री केशव चंद्रा, जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता यशवंत चंद्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 12, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता : मोहन मरकाम
Next Article ’’विश्व हाथी दिवस‘‘ पर बारनवापारा में हाथियों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जनचेतना एवं जागरूकता के लिए आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?