Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रदेशवासियों के सामाजिक-आर्थिक हितों के लिए हर अच्छी व्यवस्था को लागू करने की कोशिश करेंगे – टी.एस. सिंहदेव
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260511 WA0002
दलदल में दबने से शावक हाथी की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से वन विभाग पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260511 WA0001
वर्ल्ड अस्थमा डे: आईएपी रायगढ़ के तत्वावधान में होटल एकॉर्ड में सीएमई का आयोजन
Uncategorized
IMG 20260510 WA0019
ट्रेलर की चपेट में आया सायकल सवार, मौके पर मौत… शिनाख्त में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260510 WA0017
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260510 WA0004
रायमेर में फिर भड़का ज़मीन विवाद, निजी भूमि पर कब्जे के आरोप, थाने पहुंचा मामला
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » प्रदेशवासियों के सामाजिक-आर्थिक हितों के लिए हर अच्छी व्यवस्था को लागू करने की कोशिश करेंगे – टी.एस. सिंहदेव

प्रदेशवासियों के सामाजिक-आर्थिक हितों के लिए हर अच्छी व्यवस्था को लागू करने की कोशिश करेंगे – टी.एस. सिंहदेव

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 12, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20230812 WA0057

रायपुर. 12 अगस्त 2023. उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में सिविल सोसाइटी आर्गेनाइजेशन्स (Civil Society Organisations) के साथ राज्य के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में काम कर रहे गैर-सरकारी संगठनों के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं, यूनिवर्सल हेल्थ केयर, पोषण, फोर्टिफाइड चावल वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मातृ्त्व लाभ, सिकलसेल, टीबी एवं एनीमिया उन्मूलन से संबंधित नीतियों और कार्यक्रमों के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री श्री ज्यां द्रेज भी इन चर्चाओं में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने सिविल सोसाइटी आर्गेनाइजेशन्स के साथ चर्चा में कहा कि राज्य के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए ट्रस्ट मॉडल पर स्वास्थ्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किफायती एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के दायरे में अधिक से अधिक लोगों को लाने के लिए इस सेक्टर में बजट लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसे राज्य के जीडीपी के आठ प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के सामाजिक और आर्थिक हितों के लिए जिन अच्छी व्यवस्थाओं को लागू किया जा सकता है, प्रदेश के बजट का ध्यान रखते हुए उन्हें लागू करने की पूरी कोशिश करेंगे।

मशहूर अर्थशास्त्री श्री ज्यां द्रेज ने बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि को बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उनकी पूरी सामाजिक सुरक्षा जरूरी है। सिविल सोसाइटी आर्गेनाइजेशन्स के प्रतिनिधियों ने बैठक में मातृत्व लाभ के अंतर्गत दी जाने वाली राशि एवं सुविधाओं को केवल एक बच्चे तक सीमित न रखकर सभी बच्चों के लिए लागू करने का सुझाव दिया। ऐसा करना बच्चे और मां की अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने मातृत्व अवकाश का लाभ हर तरह के कर्मचारियों एवं श्रमिकों को देने का भी सुझाव दिया।

राज्य में काम कर रहे विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बच्चों का पोषण स्तर सुधारने के लिए स्कूलों में मध्यान्ह भोजन में मोटे अनाज को शामिल करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि रागी का उत्पादन बढ़ाकर ज्यादा मात्रा में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने आंगनबाड़ियों में छोटे बच्चों को अंडा भी नियमित रूप से देने को कहा। संगवारी संस्था के डॉ. योगेश जैन ने बैठक में कहा कि अच्छे पोषण के लिए डाइट बढ़ाने की जरूरत हैं। इसके लिए भोजन में हाई क्वालिटी प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाना चाहिए। टीबी के मरीजों के लिए भी यह बहुत जरूरी है। यह संक्रमण की दर और मृत्यु के जोखिम दोनों को 50 प्रतिशत तक कम करता है। डॉ. जैन ने सिकलसेल और एनीमिया पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इसकी रणनीति बदलने का भी सुझाव दिया।

- Advertisement -
Ad image

भोजन का अधिकार अभियान के श्री गंगाराम पैकरा, छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के श्री आलोक शुक्ला, शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा के डॉ. जेना, रिछारिया कैम्पेन के श्री जैकब, संगवारी संस्था के श्री अश्विनी और श्री अभिजीत, पेंशन परिषद के श्री ब्रम्हचारी, आदिवासी महिला महासंघ की सुश्री ममता कुजूर, होलीक्रॉस अस्पताल की सुश्री ममता टोप्पो, आदिवासी जन वन अधिकार मंच की सुश्री इंदु नेताम, वन अधिकार मंच के श्री बिजेन्द्र अजनबी, चौपाल संस्था के श्री नरेन्द्र कुमार दास और राइट टू फूड कैम्पेन के श्री राजशेखर सहित कई सिविल सोसाइटी आर्गेनाइजेशन्स के प्रतिनिधि बैठक में मौजूद थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20230812 WA0056 कलेक्टर ने टीएल के मुद्दों और जनचौपाल में आए आवेदनों की समीक्षा कर कार्रवाई के दिए निर्देश
Next Article IMG 20230812 WA0060 विश्व हाथी दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260511 WA0002
दलदल में दबने से शावक हाथी की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से वन विभाग पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH May 11, 2026
IMG 20260511 WA0001
वर्ल्ड अस्थमा डे: आईएपी रायगढ़ के तत्वावधान में होटल एकॉर्ड में सीएमई का आयोजन
Uncategorized May 11, 2026
IMG 20260510 WA0019
ट्रेलर की चपेट में आया सायकल सवार, मौके पर मौत… शिनाख्त में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH May 10, 2026
IMG 20260510 WA0017
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
CHHATTISGARH RAIGARH May 10, 2026
IMG 20260510 WA0004
रायमेर में फिर भड़का ज़मीन विवाद, निजी भूमि पर कब्जे के आरोप, थाने पहुंचा मामला
CHHATTISGARH धरमजयगढ़ May 10, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20260511 WA0002
दलदल में दबने से शावक हाथी की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से वन विभाग पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?