Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नए मतदाताओं की हुंकार, उपयोग करेंगे अपना मताधिकार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

नए मतदाताओं की हुंकार, उपयोग करेंगे अपना मताधिकार

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 12, 2023 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read

रायगढ़, 12 अगस्त 2023/ राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में आज बोईरदादर स्टेडियम में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां करीब एक हजार कॉलेज एवं स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक करते हुए 18 वर्ष के युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने मतदाताओं एवं स्कूली बच्चों को मतदान हेतु शपथ दिलवाई एवं अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को प्रेरित करने की बात कही। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट भी उपस्थित रहें।
मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में कॉलेज एवं स्कूली बच्चों ने फ्लेक्स, तख्तियों को लेकर रैली भी निकाली एवं जनसामान्य को शत-प्रतिशत वोटिंग की अपील की। आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नये मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम जुड़वा कर मतदान के लिए प्रेरित करना एवं लोगों से शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करना था।
उल्लेखनीय है कि 02 अगस्त से निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ हुआ हैं, जो 31 अगस्त तक चलेगा। इस बीच जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 पूर्ण होती है, वो अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋतु हेमनानी, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, तहसीलदार रायगढ़ श्री लोमस मिरी, प्राचार्य श्री राजेश डेनियल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इन स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियो की रही सहभागिता
मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में विद्या विकास स्कूल, सेंट टेरेसा, संस्कार पब्लिक स्कूल, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम, सरदार वल्लभभाई हिंदी माध्यम विद्यालय तिलक स्कूल, साईं बाबा आदर्श विद्यालय, डिग्री कॉलेज, कृषि महाविद्यालय एवं हायर सेकेंडरी स्कूल टारपाली के विद्यार्थी शामिल हुए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 12, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जांच में धान बीज की गुणवत्ता फेल, विक्रेता पर सख्त कार्रवाई
Next Article विश्व हाथी दिवस: आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?