रायगढ़। कल दिनांक 09.08.2023 को नव पदस्थ थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में छाल पुलिस द्वारा ग्राम तरेकेला के बस स्टैण्ड यात्राी प्रतीक्षालय पर कुछ व्यक्तियों के जुआ खेलने की मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर जुआ रेड कार्यवाही किया गया जिसमें 04 जुआडियान- (1) मजीत सिह पिता दलजित सिह उम्र 40 वर्ष साकिन खरसिया (2) होरीलाल राठिया पिता पिरीत राम राठिया उम्र 20 वर्ष साकिन तरेकेला (3) अवधराम राठिया पिता देवनाथ राठिया उम्र 29 वर्ष साकिन तरेकेला (4) नागेश्वर राठिया पिता लगनसाय राठिया उम्र 33 वर्ष साकिन तरेकेला पकड़े गये , जुआरियों के फड एवं पास से *15,900 रूपये नकद, तास पत्ती जप्त* किया गया है । जुआरियों पर थाना छाल में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया है । जुआ रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक छबिलाल पटेल एवं हमराह स्टाफ आरक्षक हरेंद्र पाल जगत, गोविंद बनर्जी, प्रबंध राठिया, रामकिशन पटेल, अशोक चौहान शामिल थे ।
ग्राम तरेकेला में छाल पुलिस की जुआ रेड कार्यवाही, 04 जुआरियों से ₹15,900 जप्त
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
