Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिले मे हर्षाेल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH
स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जिले मे हर्षाेल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 10, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

सक्ती 10 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष मे साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेते हुए फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी ली। बैठक मे उन्होंने जिले मे गरिमामय और हर्षाेल्लास पूर्ण स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कराने सभी विभाग प्रमुखों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के फायनल रिहर्सल मे कलेक्ट्रेट परिसर के समीप मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सुबह 8 बजे सभी विभाग प्रमुखों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत नामावली वाचन कराये जाने के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नामावली का प्रकाशन सभी मतदान केन्द्रों में कराया गया है। जिसका सभी आम नागरिक अवलोकन कर सकेंगे तथा सूची में नाम जुड़वाने, नाम काटने तथा संशोधन कराने 2 से 31 अगस्त तक मतदान केन्द्र पर मौजूद बीएलओ को निर्धारित फार्म में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। उन्होंने 12 अगस्त, 13 अगस्त तथा 19 अगस्त और 20 अगस्त को विशेष शिविर आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किये जाने तथा चिन्हाकित मतदान केन्द्र परिवर्तन की जानकारियां राजनैतिक दलों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले के नवविवाहित वधुओं का सम्मान कार्यक्रम भी कराये जाने कहा। उन्होंने मतदान सामग्री वितरण, मतदान कराने, मतदान सामग्री वापसी, मतगणना व निर्णय की घोषणा तक की सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने रिटर्निंग अफसर, सहायक रिटर्निंग अफसर और तहसीलदार सहित निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरे समर्पण और गंभीरता से कार्य किये जाने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए मुख्य कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, ध्वजारोहण, फूल एवं रंगीन गुब्बारे की व्यवस्था, ध्वनि विस्तार यंत्र, पेयजल एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था, स्वल्पाहार, पुरस्कार एवं प्रशस्ती पत्र का वितरण, विद्युत व्यवस्था, परेड, प्राथमिक उपचार, शासकीय कार्यालयों एवं महत्वपूर्ण भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहीदों के परिजनों को सम्मानित कराने कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों मे कार्यरत ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो बेहतर कार्य कर रहे हैं उनकी सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराने कहा, जिससे उन्हें मुख्य कार्यक्रम स्थल पर प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया जा सके।
इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, जनदर्शन तथा जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले में 10 अगस्त से शुरू किये जा रहे फायलेरिया मुक्ति अभियान का व्यवस्थित क्रियान्वयन करते हुए इस बीमारी के रोकथाम के लिए सभी को दवा की खुराक दिलाये जाने, खाद युरिया आदि का सुव्यवस्थित वितरण कराने, आवश्यक स्थलों पर ब्लिचिंग पाऊडर छिड़काव कराने, गोधन न्याय योजना, रीपा के कार्य, बेरोजगारी भत्ता, डीएमएफ, राजीव हुआ मितान क्लब के राशि अंतरण, हमर लैब, ब्लड स्टोरेज यूनिट, एनआरसी भवन निर्माण कार्य, सीजीएमएससी के निर्माण कार्य, स्कूल जतन योजना के कार्य, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, आयुष्मान कार्ड, अमृत सरोवर योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, हाउसिंग बोर्ड, लोक निर्माण विभाग के कार्य सहित अन्य निर्माण कार्य तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कार्यों तथा अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सर्व एसडीएम तथा सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 10, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article ग्राम तरेकेला में छाल पुलिस की जुआ रेड कार्यवाही, 04 जुआरियों से ₹15,900 जप्त
Next Article विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH September 7, 2026
स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी
CHHATTISGARH RAIGARH September 7, 2026
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026

Popular Post

स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH
स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?