Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 10, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

सक्ती। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नवगठित सक्ती जिले के सामुदायिक भवन में चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम में विविध आयोजन तथा विभिन्न हितग्राही मूलक सामग्री का वितरण किया गया। जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में कलेक्टर, विधायक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और आदिवासीजन आदिवासी सांस्कृतिक वेशभूषा में पहुंचे। इसके साथ ही इस अवसर पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलारीखुर्द तथा प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास सक्ती की छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ राजगीत के गायन तथा आदिवासी महापुरुषों को फूल और माला अर्पित कर की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम में चंद्रपुर विधायक श्री राम कुमार यादव ने समस्त जिलेवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में आदिवासी महापुरुषों का विशेष योगदान रहा है और आज पूरा देश, प्रदेश और विश्व, आदिवासी दिवस के दिन को त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने संस्कृति और परंपरा को कभी भी भूलना नहीं चाहिए। इसी प्रकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे सभी आदिवासी नागरिकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन नवगठित सक्ती जिले के लिए एक ऐतिहासिक दिन के रूप में है। क्योंकि आज जिले में विश्व आदिवासी दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम के अवसर पर इतनी बड़ी संख्या में आज आदिवासीजन और जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित होकर इस दिन को उत्सव के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक वेशभूषा और आदिवासी सांस्कृतिक वेशभूषा प्रदेश की पहचान है। हमें अपनी संस्कृति को आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। कलेक्टर ने सभी आदिवासीजनो से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए बेहतर कार्य करने कहा। इसी प्रकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैजैपुर विधायक श्री केशव प्रसाद चंद्रा ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति का उपासक है। जल, जंगल, जमीन की चिंता करने वाला और उसकी रक्षा करने वाले ऐसे समाज को मैं नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि कुछ अच्छा कार्य करता है तो इससे पूरा समाज गौरवान्वित होता है। इसलिए हर व्यक्ति को बेहतर कार्य करने का प्रयास जरूर करना चाहिए।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सक्ती से मिली जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम में वन अधिकार पत्र का वितरण, वन अधिकार पट्टा प्राप्त हितग्राहियों को अभिसरण मद अंतर्गत भूमि समतलीकरण की स्वीकृति का वितरण, कृषि विभाग के तहत स्प्रिंकलर का वितरण, उद्यान विभाग अंतर्गत मुनगा, पपीता, कटहल के पौधों का वितरण, मत्स्य विभाग अंतर्गत जाल का वितरण, खेल पुरस्कार वितरण, नगर पालिका द्वारा बर्तन वितरण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जांजगीर चांपा श्रीमती यनीता यशवंत चंद्रा, श्रीमती गीता देवांगन, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सक्ती श्रीमती सुषमा जयसवाल, अध्यक्ष जनपद पंचायत सक्ती श्री राजेश राठौर, अध्यक्ष जनपद पंचायत मालखरौदा श्रीमती लखेश्वरी देवा लहरे, अध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा श्रीमती पत्रिका दयाल सोनी, अध्यक्ष नगर पंचायत डभरा श्री प्रीतम अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य राम बाई सिदार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री संजय सिंह सहित आदिवासी समाज के विभिन्न सदस्य, विभिन्न गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र छात्राए, ग्रामीणजन और भारी संख्या में आदिवासीजन उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 10, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जिले मे हर्षाेल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस
Next Article वाहनों के चेकिंग दौरान पिकअप चालक पुलिस वाले को टक्कर मार फरार, पुलिस तलाश मे जुटी..

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026

Popular Post

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?