Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सुघ्घर पढ़वईया योजना: जिले के दो स्कूल प्लेटिनम एवं सिल्वर अवार्ड के लिए हुए नामित
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सुघ्घर पढ़वईया योजना: जिले के दो स्कूल प्लेटिनम एवं सिल्वर अवार्ड के लिए हुए नामित

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 25, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 25 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के सभी शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों में पढऩे वालों बच्चों में उनकी प्रतिभा के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए सुघ्घर पढ़वईया योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत बच्चों में कौशल विकसित करने पर उत्कृष्ट विद्यालयों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिया जाता है। इसी कड़ी में विकासखण्ड रायगढ़ के प्राथमिक शाला भदरापाली संकुल बायंग को प्लेटिनम अवार्ड एवं प्राथमिक शाला परसाडीपा संकुल डोंगीतराई को सिल्वर अवार्ड हेतु नामित किया गया है। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उक्त दोनों स्कूलों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिले में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। स्कूलों के सभी शिक्षकों को साथ मिलकर स्कूल के सभी विद्यार्थियों में अकादमिक कौशल विकसित करने हेतु कार्य किया जा रहा है। इसी का प्रत्यक्ष परिणाम सामने आया और इन दोनों स्कूलों को प्लेटिनम एवं सिल्वर अवार्ड हेतु नामित किया गया है। जो रायगढ़ जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर उपलब्धि है। कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देश में जिले के अन्य शालाओं में भी शिक्षा सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य किया जा रहा है।
सुघ्घर पढ़वईया योजना का उद्देश्य स्वप्रेरणा से अच्छे कार्य एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है। उन्हें देखकर और भी शिक्षक अच्छे से कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकेंगे। यह योजना राज्य के सभी शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों के लिए है। योजना में शामिल होने के लिए स्कूल को वेब-पोर्टल पर आवेदन करना होगा। स्कूलों की प्रतिस्पर्धा एक दूसरे से नहीं बल्कि स्वयं से ही है। स्कूलों के सभी शिक्षकों को साथ मिलकर स्कूल के सभी विद्यार्थियों में अकादमिक कौशल विकसित करना है। जिन स्कूलों को प्रमाण पत्र मिलेगा, उस स्कूल में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को भी प्रमाण पत्र मिलेगा। प्रमाणीकरण की घोषणा थर्ड-पार्टी आंकलन के तत्काल बाद वेब-पोर्टल पर की जाती है।

2 स्कूल राज्य स्तर में होंगे सम्मानित
रायगढ़ जिले के सात विकासखण्ड धरमजयगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा, तमनार, रायगढ़, खरसिया एवं पुसौर में से 35 शाला का थर्ड पार्टी द्वारा आकलन किया गया। जिसमें 2 शाला अवार्ड हेतु नामित किए गए। जिसमें विकासखण्ड रायगढ़ के प्राथमिक शाला भदरापाली को प्लेटिनम अवार्ड एवं प्राथमिक शाला परसाडीपा को सिल्वर अवार्ड हेतु नामित किया गया है। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उक्त दोनों स्कूलों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 25, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सरकार की प्राथमिकता के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना विभाग की जिम्मेदारी: मंत्री मोहन मरकाम
Next Article विधानसभा आम निर्वाचन-2023 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उडऩदस्ता दल गठित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?