Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सड़कों पर पशुओं का विचरण रोका जाएगा,मुख्य सचिव ने अधिकारियों की ली बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सांसद कमलेश जांगड़े ने पूजा-अर्चना कर मसनियाखुर्द धान खरीदी केंद्र में किया खरीदी कार्य का शुभारंभ
CHHATTISGARH sakti
गोवर्धन प्योर काउड घी के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक
CHHATTISGARH sakti
ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सड़कों पर पशुओं का विचरण रोका जाएगा,मुख्य सचिव ने अधिकारियों की ली बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 24, 2023 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read

रायपुर, 24 जुलाई 2023/उच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में सड़कों पर पशुओं के विचरण से होने वाले नुकसान को रोकने स्थाई हल निकालने के लिए मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने सड़कों पर पशुओं के विचरण को रोकने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों से गहन विचार-विमर्श किया और इस संबंध में अधिकारियों को शीघ्र ही समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा है। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और स्थानीय निकायों के अधिकारियों को अपनी-अपनी सड़कों पर पिछले वर्षों में पशुओं के विचरण से हुई दुर्घटनाओं की जानकारी संधारित कर ऐसे दुर्घटना जन्य स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों से गौशालाओं, गौठानों, कांजी हाउस एवं अन्य एनिमल शेटलर्स की जानकारी ली। उन्होंने कहा है कि पशुपालकों को सड़कों पर अपने मवेशियों को नही आने देने के लिए आवश्यक समझाइश दी जाए। इसी तरह से विधि विभाग के अधिकारियों को भी इस संबंध में आवश्यक कानूनी प्रावधानों की अद्यतन जानकारी तैयार करने के निर्देश दिए है। बैठक में परिवहन विभाग की लीड एजेंसी के अधिकारी श्री संजय शर्मा ने मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा परिदृश्य की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुक्रम में मवेशी मुक्त सड़क हेतु किए गए विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी।

बैठक में कृषि एवं पशुधन विकास विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव डॉ. अयाज तम्बोली, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री सारांश मित्तर, संचालक पशुधन विकास श्रीमती चंदन त्रिपाठी सहित विधि, परिवहन, लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 24, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article अवसान तिथि दवाईयों का भंडारण करने पर कृषि केन्द्रों को किया गया सील
Next Article सरकार की प्राथमिकता के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना विभाग की जिम्मेदारी: मंत्री मोहन मरकाम

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सांसद कमलेश जांगड़े ने पूजा-अर्चना कर मसनियाखुर्द धान खरीदी केंद्र में किया खरीदी कार्य का शुभारंभ
CHHATTISGARH sakti November 27, 2026
गोवर्धन प्योर काउड घी के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक
CHHATTISGARH sakti November 27, 2026
ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 27, 2026
रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH November 27, 2026
खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH November 27, 2026

Popular Post

सांसद कमलेश जांगड़े ने पूजा-अर्चना कर मसनियाखुर्द धान खरीदी केंद्र में किया खरीदी कार्य का शुभारंभ
CHHATTISGARH sakti
गोवर्धन प्योर काउड घी के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक
CHHATTISGARH sakti
ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?