Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में पीएम आवास के 5,300 घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर संयंत्र,अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को भी सोलर संयंत्र लगाने पर मिलेगी सब्सिडी
CHHATTISGARH RAIGARH
डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण

Admin
Admin November 27, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
2 Min Read

उत्तम वेशभूषा एवं टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत, स्क्वाड ड्रिल का कराया अभ्यास

परेड को पुलिस बल के अनुशासन, एकरूपता और कार्यक्षमता का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए नियमित अभ्यास के दिए निर्देश

रायगढ़ :- 27 नवंबर 2026। आज दिनांक 27.11.2026 को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह द्वारा पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली तथा पुलिस बल की वेशभूषा, अनुशासन और टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण किया। परेड में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वर्दी, साफ-सफाई, साज-सज्जा एवं अनुशासित प्रस्तुति का अवलोकन करते हुए उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुरस्कृत किया गया।

- Advertisement -
Ad image

परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को क्रमवार टोलियों में विभाजित कर स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया। जवानों ने निर्धारित कमांड के अनुरूप कदमताल, तालमेल, एकरूपता एवं सामूहिक अनुशासन का प्रदर्शन किया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्वयं परेड की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जवानों को परेड के दौरान निर्धारित नियमों एवं कमांड का पूर्ण अनुशासन के साथ पालन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता, शारीरिक दक्षता एवं टीम भावना बनाए रखने में नियमित परेड की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। परेड केवल औपचारिक गतिविधि नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने का माध्यम है। नियमित अभ्यास से जवानों में अनुशासन और सामूहिक कार्यक्षमता का विकास होता है, जिसका लाभ पुलिस के दैनिक कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान मिलता है।

उन्होंने रक्षित निरीक्षक को निर्देशित किया कि पुलिस लाइन में नियमित रूप से परेड आयोजित कराई जाए तथा पुलिसकर्मियों को ड्रिल एवं शारीरिक अभ्यास का निरंतर प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही जवानों के टर्नआउट और अनुशासन पर विशेष ध्यान देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाए। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक अमित सिंह द्वारा किया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin November 27, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
Next Article ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 27, 2026
रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH November 27, 2026
खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH November 27, 2026
जिले में पीएम आवास के 5,300 घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर संयंत्र,अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को भी सोलर संयंत्र लगाने पर मिलेगी सब्सिडी
CHHATTISGARH RAIGARH November 27, 2026
डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti November 26, 2026

Popular Post

ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में पीएम आवास के 5,300 घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर संयंत्र,अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को भी सोलर संयंत्र लगाने पर मिलेगी सब्सिडी
CHHATTISGARH RAIGARH
डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?