Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में शिविर आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में शिविर आयोजित
CHHATTISGARH sakti
कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन के प्रकरणों का अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान,कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं
CHHATTISGARH RAIGARH
सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छाग्रही दीदियों का हुआ सम्मान,लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह, स्वच्छता और विकसित भारत का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूंगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा
CHHATTISGARH Lailunga RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में शिविर आयोजित

Admin
Admin October 5, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
6 Min Read

एक ही परिसर में विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल, आमजनों को योजनाओं की जानकारी के साथ मौके पर मिला लाभ

सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर में कुल 157 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 107 आवेदन का मौके पर किया गया निराकरण

सक्ती :- 05 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश एवं प्रदेश सहित जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में “सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार” के तहत आज 05 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। शिविर में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा आमजनों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी दी। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में कुल 157 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 107 आवेदन का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में टिकेश्वर गबेल,संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, अपर कलेक्टर के एस पैंकरा, एसडीएम डभरा विनय कश्यप, जनपद पंचायत मालखरौदा सीईओ तेजेस्वर यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्वास्थ्यकर्मी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्व सहायता समूह की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में आमजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष कवि वर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किया जा रहा है। शासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि शिविरों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी एवं पात्रतानुसार लाभ प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं का संबंधित विभाग से निराकरण कराएं। कलेक्टर जयश्री जैन ने कहा कि “सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार” का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच की दूरी को कम करना तथा पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। सेवा सेतु शिविरों में विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ एक ही स्थान पर मिल रहा है। उन्होंने आमजन से अपनी समस्याएं शिविरों में बताने तथा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस क्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविरों में आमजन की समस्याओं का निराकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा आमजन से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

- Advertisement -
Ad image

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें आमजनों एवं हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच के साथ विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। आयुष्मान कार्ड वितरण, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं की जांच, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, सिकल सेल सहित विभिन्न लैब जांच की सुविधा प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में विभिन्न मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र हितग्राहियों को योजना के प्रावधान, पात्रता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
सेवा सेतु शिविर में आधार कार्ड अपडेटेशन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, श्रम विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, वित्तीय साक्षरता एवं जनजागरूकता, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इसके साथ ही राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, समाज कल्याण, आदिम जाति विकास, स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य, शिक्षा, श्रम सहित अन्य विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही उपस्थित लोगों को शासन की जनमन पुस्तिका का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्यार्थियों को कॉपी पेन पेंसिल भी प्रदान किया गया।

विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभाग द्वारा शासन के संचालित योजनाओ को आमजन के समक्ष शिविर के माध्यम से जानकारी दी गई हितग्राहियो को लाभान्विंत किया गया जिसमे मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड का वितरण, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत दिव्यांगजन को सहायक उपकरण एवं वृद्धजनो को पेंशन स्वीकृत किया गया, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पेटी वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण, एन.आर.एल.एम द्वारा महिला समूह को चेक प्रदाय, उद्यान विभाग द्वारा फलदार पौधा वितरण, मत्स्य विभाग द्वारा जाली वितरण आदि विभिन्न योजनाओं से शिविर स्थल पर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin October 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में शिविर आयोजित
CHHATTISGARH sakti October 5, 2026
कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि
CHHATTISGARH RAIGARH October 5, 2026
जनदर्शन के प्रकरणों का अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान,कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं
CHHATTISGARH RAIGARH October 5, 2026
सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छाग्रही दीदियों का हुआ सम्मान,लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह, स्वच्छता और विकसित भारत का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 5, 2026
15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूंगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा
CHHATTISGARH Lailunga RAIGARH October 5, 2026

Popular Post

सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में शिविर आयोजित
CHHATTISGARH sakti
कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन के प्रकरणों का अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान,कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं
CHHATTISGARH RAIGARH
सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छाग्रही दीदियों का हुआ सम्मान,लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह, स्वच्छता और विकसित भारत का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूंगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा
CHHATTISGARH Lailunga RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?