Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में शिविर आयोजित
CHHATTISGARH sakti
कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन के प्रकरणों का अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान,कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं
CHHATTISGARH RAIGARH
सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छाग्रही दीदियों का हुआ सम्मान,लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह, स्वच्छता और विकसित भारत का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूंगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा
CHHATTISGARH Lailunga RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि

Admin
Admin October 5, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़ अनुभाग में अब तक लगभग 13 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि सुरक्षित, जांच की कार्रवाई आगे भी रहेगी जारी

रायगढ़ :- 5 अक्टूबर 2026/ रायगढ़ शहर और आसपास के क्षेत्रों में कॉलोनाइजरों द्वारा विकसित की जा रही कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए निर्धारित भूमि की स्थिति स्पष्ट करने और उसे शासन के पक्ष में सुरक्षित करने की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर राजस्व विभाग द्वारा की जा रही जांच के परिणामस्वरूप तीन अन्य कॉलोनाइजरों ने करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि शासन के पक्ष में रजिस्ट्री के माध्यम से हस्तांतरित की है। इससे रायगढ़ अनुभाग में अब तक लगभग 13 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि शासन के पक्ष में सुरक्षित की जा चुकी है।
कलेक्टर चतुर्वेदी ने 1 सितंबर 2025 को जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को ईडब्ल्यूएस भूमि से संबंधित अभिलेखों की जांच करने तथा जांच के बाद शासन के पक्ष की ईडब्ल्यूएस भूमि को सुरक्षित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद रायगढ़ अनुभाग अंतर्गत रायगढ़ एवं पुसौर तहसील में संबंधित भूमि और अभिलेखों की जांच की कार्रवाई शुरू की गई।
रायगढ़ अनुभाग में चिन्हित 17 कॉलोनाइजरों में से 12 के ईडब्ल्यूएस भूमि से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। जांच में विभिन्न ग्रामों में कुल 10 एकड़ 12 डिसमिल ईडब्ल्यूएस भूमि उपलब्ध पाई गई, जिसे राजस्व अधिकारियों द्वारा सुरक्षित कर अपने कब्जे में लिया गया। यह भूमि पण्डरीपानी, बड़े अतरमुड़ा, पुसौर, छींच, गोपालपुर सहित अन्य ग्रामों में स्थित है। जांच के दौरान शेष पांच कॉलोनाइजरों के अभिलेखों में ईडब्ल्यूएस भूमि के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), रायगढ़ द्वारा संबंधित कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर भूमि से संबंधित अभिलेख और लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
इसी कार्रवाई के तहत श्री सांई आनंद विहार द्वारा ग्राम जोरापाली के खसरा नंबर 15000 में 0.341 हेक्टेयर, हाईटेक बिल्डर एंड डेवलपर्स द्वारा ग्राम बड़े अतरमुड़ा के खसरा नंबर 15002/1 में 0.483 हेक्टेयर तथा स्वर्णभूमि बिल्डर्स द्वारा ग्राम पण्डरीपानी के खसरा नंबर 56/1 एवं 56/2 में 0.428 हेक्टेयर भूमि विगत माह शासन के पक्ष में ईडब्ल्यूएस भूमि के रूप में रजिस्ट्री के माध्यम से हस्तांतरित की गई। राजस्व विभाग के अनुसार ईडब्ल्यूएस भूमि से संबंधित अभिलेखों की जांच और आवश्यक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्गों के लिए निर्धारित भूमि को सुरक्षित रखना और उसका नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित करना है।
कलेक्टर के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप रायगढ़ अनुभाग में विभिन्न कॉलोनाइजरों से अब तक लगभग 13 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि शासन के पक्ष में सुरक्षित की जा चुकी है। राजस्व विभाग द्वारा शेष प्रकरणों में भी अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin October 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article जनदर्शन के प्रकरणों का अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान,कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं
Next Article सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में शिविर आयोजित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में शिविर आयोजित
CHHATTISGARH sakti October 5, 2026
कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि
CHHATTISGARH RAIGARH October 5, 2026
जनदर्शन के प्रकरणों का अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान,कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं
CHHATTISGARH RAIGARH October 5, 2026
सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छाग्रही दीदियों का हुआ सम्मान,लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह, स्वच्छता और विकसित भारत का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 5, 2026
15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूंगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा
CHHATTISGARH Lailunga RAIGARH October 5, 2026

Popular Post

सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में शिविर आयोजित
CHHATTISGARH sakti
कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन के प्रकरणों का अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान,कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं
CHHATTISGARH RAIGARH
सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छाग्रही दीदियों का हुआ सम्मान,लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह, स्वच्छता और विकसित भारत का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूंगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा
CHHATTISGARH Lailunga RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?