Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जनदर्शन के प्रकरणों का अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान,कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में शिविर आयोजित
CHHATTISGARH sakti
कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन के प्रकरणों का अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान,कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं
CHHATTISGARH RAIGARH
सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छाग्रही दीदियों का हुआ सम्मान,लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह, स्वच्छता और विकसित भारत का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूंगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा
CHHATTISGARH Lailunga RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जनदर्शन के प्रकरणों का अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान,कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

Admin
Admin October 5, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़ :- 5 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का उद्देश्य केवल प्रकरणों का निराकरण करना नहीं, बल्कि आमजनों को उनकी समस्या का समाधान और वास्तविक राहत पहुंचाना है।
जनदर्शन में रेंगालपाली निवासी अनुछाया निषाद ने दोनों कानों से सुनाई नहीं देने की समस्या बताते हुए श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने का आवेदन दिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रायगढ़ के बड़े अतरमुड़ा क्षेत्रवासियों ने एकताल मार्ग से बड़े अतरमुड़ा तक करीब 2.30 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग रखी। उन्होंने बताया कि मार्ग जर्जर होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। धरमजयगढ़ तहसील के ग्राम सेमीपाली के निवासियों ने शासकीय आबादी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर खेती किए जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को मौके का निरीक्षण कर प्रकरण की जांच करने तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत बासनपाली की भगवती यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की दूसरी किश्त की राशि जारी कराने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि आवास निर्माण का प्रथम चरण और ढलाई का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन दूसरी किश्त की राशि नहीं मिलने से निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी तरह छाल तहसील के चंदन सिंह पटेल ने नामांतरण कार्य पूर्ण कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि नामांतरण के लिए आवेदन दिए करीब एक माह हो चुका है, लेकिन अब तक कार्यवाही पूरी नहीं हुई है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण का परीक्षण कर शीघ्र नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में आवेदक की समस्या को समझते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं रुचि लेकर प्रकरणों का निराकरण करें और यह सुनिश्चित करें कि लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin October 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छाग्रही दीदियों का हुआ सम्मान,लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह, स्वच्छता और विकसित भारत का लिया संकल्प
Next Article कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में शिविर आयोजित
CHHATTISGARH sakti October 5, 2026
कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि
CHHATTISGARH RAIGARH October 5, 2026
जनदर्शन के प्रकरणों का अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान,कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं
CHHATTISGARH RAIGARH October 5, 2026
सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छाग्रही दीदियों का हुआ सम्मान,लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह, स्वच्छता और विकसित भारत का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 5, 2026
15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूंगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा
CHHATTISGARH Lailunga RAIGARH October 5, 2026

Popular Post

सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में शिविर आयोजित
CHHATTISGARH sakti
कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन के प्रकरणों का अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान,कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं
CHHATTISGARH RAIGARH
सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छाग्रही दीदियों का हुआ सम्मान,लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह, स्वच्छता और विकसित भारत का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूंगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा
CHHATTISGARH Lailunga RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?