Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सेवा सेतु शिविर में उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने हितग्राहियों से किया सीधा संवाद
CHHATTISGARH sakti
सेवा संकल्प शिविर में बी-1 और आबादी पट्टे वितरित,मुरा में फौती नामांतरण के बाद ग्रामीणों को मिले अद्यतन राजस्व अभिलेख
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
CHHATTISGARH RAIGARH
साइबर जागरूकता को सिनेमा से जोड़ने की रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, 11 राज्यों से पहुंचीं 162 फिल्में
CHHATTISGARH RAIGARH
परसी आंगनबाड़ी भवन में भव्य रूप से मनाया गया आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

Admin
Admin October 3, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
5 Min Read

‘रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

रायगढ़ :- 3 अक्टूबर 2026/ जिले के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की नई तकनीक से जोड़ने और इसके व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में रायगढ़ में एआई एक्सीलेंस सेंटर विकसित किया जाएगा। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने आज संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में आयोजित एक दिवसीय एआई कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। ‘रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ थीम पर आयोजित कार्यशाला का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, महापौर नगर निगम जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल, अरूणधर दीवान, गुरूपाल भल्ला, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त नगर निगम बृजेश सिंह क्षत्रिय, संयुक्त कलेक्टर पूजा बंसल, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक तथा चयनित प्रतिभागी उपस्थित रहे।

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि ट्रिपल आईटी नया रायपुर के सहयोग से रायगढ़ में एआई से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। रायगढ़ में एआई एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किया जाएगा, जहां एआई से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को धीरे-धीरे विस्तार दिया जाएगा। चयनित प्रतिभाशाली युवाओं को ट्रिपल आईटी के सहयोग से मार्गदर्शन और आगे बढ़ने के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर को युवाओं की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में वहां एआई के लिए समर्पित स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य होगा। इससे युवाओं को नई तकनीक सीखने, प्रयोग करने और नवाचार के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। छत्तीसगढ़ में नई तकनीकों के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। नया रायपुर में सेमीकंडक्टर इकाई और डेटा सेंटर के क्षेत्र में बन रही संभावनाएं प्रदेश में तकनीकी विकास के नए अवसर तैयार कर रही हैं। एआई, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर जैसी तकनीकों से युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और नवाचार के नए अवसर सामने आएंगे।

एआई यूनिकॉर्न पर सवाल, छात्र नैतिक ने दिया जवाब

- Advertisement -
Ad image

कार्यशाला के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रतिभागियों से एआई में ‘यूनिकॉर्न’ के बारे में सवाल किया। कक्षा 12वीं के छात्र नैतिक अग्रवाल ने जवाब देते हुए बताया कि एआई तकनीक पर काम करने वाले किसी स्टार्टअप की बाजार कीमत एक अरब डॉलर से अधिक हो जाने पर उसे ‘एआई यूनिकॉर्न’ कहा जाता है। नैतिक के जवाब की मंत्री श्री चौधरी ने सराहना की और उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

सांसद विजय बघेल ने युवाओं को नई तकनीक सीखने प्रेरित किया

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि एआई तेजी से बदलती तकनीक का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहा है। युवाओं को एआई की जानकारी हासिल करने के साथ इसके सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं युवाओं को नई तकनीक समझने और भविष्य की संभावनाओं के लिए तैयार करने में उपयोगी हैं।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि भारत सरकार के इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत आईआईआईटी नया रायपुर के एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और जिला प्रशासन रायगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला में आईआईआईटी नया रायपुर के कुलपति एवं निदेशक प्रो. (डॉ.) ओ.पी. व्यास के नेतृत्व में एआई विशेषज्ञों की टीम द्वारा एआई की वर्तमान क्षमताओं तथा शिक्षा, प्रशासन, उद्योग, व्यवसाय, रोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में इसके उपयोग की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से रायगढ़ की स्थानीय आवश्यकताओं और समस्याओं के समाधान में एआई आधारित तकनीकी समाधानों की संभावनाओं को समझाया गया। इस कार्यशाला को रायगढ़ में दीर्घकालिक एआई इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत के रूप में आयोजित किया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin October 3, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article साइबर जागरूकता को सिनेमा से जोड़ने की रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, 11 राज्यों से पहुंचीं 162 फिल्में
Next Article सेवा संकल्प शिविर में बी-1 और आबादी पट्टे वितरित,मुरा में फौती नामांतरण के बाद ग्रामीणों को मिले अद्यतन राजस्व अभिलेख

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सेवा सेतु शिविर में उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने हितग्राहियों से किया सीधा संवाद
CHHATTISGARH sakti October 3, 2026
सेवा संकल्प शिविर में बी-1 और आबादी पट्टे वितरित,मुरा में फौती नामांतरण के बाद ग्रामीणों को मिले अद्यतन राजस्व अभिलेख
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 3, 2026
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
CHHATTISGARH RAIGARH October 3, 2026
साइबर जागरूकता को सिनेमा से जोड़ने की रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, 11 राज्यों से पहुंचीं 162 फिल्में
CHHATTISGARH RAIGARH October 3, 2026
परसी आंगनबाड़ी भवन में भव्य रूप से मनाया गया आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम
CHHATTISGARH sakti October 3, 2026

Popular Post

सेवा सेतु शिविर में उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने हितग्राहियों से किया सीधा संवाद
CHHATTISGARH sakti
सेवा संकल्प शिविर में बी-1 और आबादी पट्टे वितरित,मुरा में फौती नामांतरण के बाद ग्रामीणों को मिले अद्यतन राजस्व अभिलेख
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
CHHATTISGARH RAIGARH
साइबर जागरूकता को सिनेमा से जोड़ने की रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, 11 राज्यों से पहुंचीं 162 फिल्में
CHHATTISGARH RAIGARH
परसी आंगनबाड़ी भवन में भव्य रूप से मनाया गया आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?