Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वेस्ट मैनेजमेंट एवं सर्कुलर इकोनॉमी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
बोतल्दा रॉक गार्डन सामूहिक दुष्कर्म मामला: खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों आरोपी गिरफ्तार; पुरानी बस्ती से अग्रसेन चौक तक निकाला जुलूस
CHHATTISGARH Kharsiya Uncategorized
खरसिया मंडल-2 में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भरी हुंकार
CHHATTISGARH Kharsiya
ब्रेकिंग न्यूज़: बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया
CHHATTISGARH Kharsiya
महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वेस्ट मैनेजमेंट एवं सर्कुलर इकोनॉमी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Admin
Admin September 28, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
4 Min Read

कचरा नहीं, संसाधन समझें: अपशिष्ट प्रबंधन से आय एवं रोजगार के अवसरों पर कार्यशाला

सक्ती :- 28 सितंबर 2026// सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत कलेक्टर जयश्री जैन की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत कार्यालय, सक्ती के सभागार में वेस्ट मैनेजमेंट एवं सर्कुलर इकोनॉमी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, रिसाइक्लिंग तथा अपशिष्ट से रोजगार एवं आय के अवसरों के प्रति लोगों, विशेषकर महिला समूहों को जागरूक करना रहा। कार्यशाला में ई-वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, बैटरी वेस्ट, वेस्ट टायर तथा प्रयुक्त तेल (यूज्ड ऑयल) के रिसाइक्लिंग से जुड़े रिसाइक्लर्स ने भाग लिया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को अपशिष्ट के उचित संग्रहण, पृथक्करण एवं रिसाइक्लिंग की प्रक्रिया तथा इससे होने वाले संभावित आर्थिक लाभों की जानकारी दी।
कलेक्टर जयश्री जैन ने कार्यशाला में उपस्थित लगभग 150 महिला सदस्यों से व्यक्तिगत संवाद किया और उन्हें अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण की गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वयं अधिकृत अपशिष्ट कलेक्टर के रूप में कार्य करते हुए रिसाइक्लिंग श्रृंखला का हिस्सा बन सकती हैं तथा अपशिष्ट के संग्रहण एवं उचित प्रबंधन के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित कर सकती हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने विभिन्न प्रकार के अपशिष्टों से होने वाले संभावित आर्थिक लाभों एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों को अपशिष्ट प्रबंधन से जोड़कर इसे आजीविका के अवसर में परिवर्तित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में आरकेएम पावर प्लांट के पर्यावरण प्रमुख सी.के. कुर्रे ने फ्लाई ऐश के उपयोग से बनाए जाने वाले विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ्लाई ऐश से ईंट, पेवर ब्लॉक, फ्लावर पॉट, टाइल्स सहित विभिन्न निर्माण सामग्री तैयार की जा सकती है। उन्होंने महिलाओं को उपलब्ध अवसरों से जुड़कर इसका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही प्लांट की ओर से आवश्यक सहयोग एवं सामग्री उपलब्ध कराने की संभावनाओं के संबंध में भी जानकारी दी। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, जांजगीर-चांपा के क्षेत्रीय अधिकारी आर.पी. वासुदेव ने वेस्ट मैनेजमेंट एवं सर्कुलर इकोनॉमी की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपशिष्ट को केवल कचरा न समझकर संसाधन एवं आय के स्रोत के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने स्रोत पर कचरे के पृथक्करण तथा अधिकृत कलेक्टर एवं रिसाइक्लर्स के माध्यम से अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन और रिसाइक्लिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। कार्यशाला में सक्ती एवं बाराद्वार क्षेत्र में कार्यरत एसआरएलएम सेंटर के सहायक कर्मियों तथा स्वास्थ्य सहायता समूह की लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए अपशिष्ट संग्रहण के दौरान आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों तथा कचरे के पृथक्करण, संग्रहण एवं परिवहन से संबंधित समस्याओं से अधिकारियों एवं रिसाइक्लर्स को अवगत कराया।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को संदेश दिया गया कि “कचरा नहीं, संसाधन समझें—कचरे का पृथक्करण करें, रिसाइक्लिंग से जुड़ें और आय का नया अवसर बनाएं।” कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में स्वच्छता, वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन, रिसाइक्लिंग, महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी तथा सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर के.एस. पैकरा सहित संबंधित अधिकारी, रिसाइक्लर्स एवं महिला समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article घर के आंगन से चोरी हुई 80 हजार की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Next Article गोपाल कृष्ण नायक के निधन से पत्रकार जगत में शोक, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

बोतल्दा रॉक गार्डन सामूहिक दुष्कर्म मामला: खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों आरोपी गिरफ्तार; पुरानी बस्ती से अग्रसेन चौक तक निकाला जुलूस
CHHATTISGARH Kharsiya Uncategorized November 16, 2026
खरसिया मंडल-2 में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भरी हुंकार
CHHATTISGARH Kharsiya November 16, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़: बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया
CHHATTISGARH Kharsiya November 15, 2026
महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya November 14, 2026
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH November 14, 2026

Popular Post

बोतल्दा रॉक गार्डन सामूहिक दुष्कर्म मामला: खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों आरोपी गिरफ्तार; पुरानी बस्ती से अग्रसेन चौक तक निकाला जुलूस
CHHATTISGARH Kharsiya Uncategorized
खरसिया मंडल-2 में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भरी हुंकार
CHHATTISGARH Kharsiya
ब्रेकिंग न्यूज़: बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया
CHHATTISGARH Kharsiya
महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?