Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बाल कृष्ण की चंचलता से दुर्गा ताण्डव तक, दीक्षा रथ ने रचा ओडिसी का रंग
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
जंगली सूअर के शिकार का बड़ा भंडाफोड़, चूल्हे पर चढ़ा था मांस और तभी पहुंच गई वन विभाग की टीम!
CHHATTISGARH Kharsiya
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

बाल कृष्ण की चंचलता से दुर्गा ताण्डव तक, दीक्षा रथ ने रचा ओडिसी का रंग

Admin
Admin September 22, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
2 Min Read

रायगढ़ :- 22 सितम्बर 2026/ 41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में अंतर्राष्ट्रीय ओडिसी नृत्यांगना कुमारी दीक्षा रथ ने अपनी दो मनोहारी प्रस्तुतियों से मंच पर भक्ति, भाव और शक्ति के विविध रंग बिखेरे। पहली प्रस्तुति में उन्होंने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को साकार किया, वहीं दूसरी प्रस्तुति में मां दुर्गा के शक्ति स्वरूप और विजय गाथा को ओडिसी नृत्य के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
पहली प्रस्तुति में नटखट बाल कृष्ण, वात्सल्य भाव, उनकी मधुर बांसुरी और दिव्य स्वरूप को भाव-भंगिमाओं एवं नृत्य मुद्राओं के माध्यम से जीवंत किया गया। राग मिश्र मुखारी और रूपक ताल पर आधारित इस प्रस्तुति ने दर्शकों को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी दर्शन कराया। इसके बाद ‘दुर्गा ताण्डव’ की ओजस्वी प्रस्तुति में अंधकार से शक्ति के उदय, नवदुर्गा के विविध स्वरूप, सिंहवाहिनी मां दुर्गा, ताण्डव और अधर्म पर विजय के भावों को सशक्त अभिव्यक्ति दी गई। महिषासुरमर्दिनी स्वरूप के माध्यम से सत्य और धर्म की विजय का संदेश भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत हुआ। अंत में शांत और करुणामयी मां के स्वरूप ने प्रस्तुति को भावपूर्ण विराम दिया।
दीक्षा रथ पिछले 10 वर्षों से ओडिसी नृत्य की साधना कर रही हैं। उन्होंने प्रसिद्ध नृत्याचार्य गुरु डॉ. गजेन्द्र कुमार पण्डा के मार्गदर्शन में त्रिधारा, भुवनेश्वर से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वे छत्तीसगढ़ शासन की पंजीकृत कलाकार हैं तथा कोणार्क महोत्सव, धौली महोत्सव और चिरादो मोइडम फेस्टिवल जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला प्रस्तुत कर चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुबई में प्रथम और सिंगापुर में द्वितीय पुरस्कार भी प्राप्त कर चुकी हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin September 22, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article सामाजिक समाघात आकलन रिपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, मचा हड़कंप
Next Article वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना के अंतर्गत नेत्र शिविरों से लगभग 600 नागरिक लाभान्वित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

जंगली सूअर के शिकार का बड़ा भंडाफोड़, चूल्हे पर चढ़ा था मांस और तभी पहुंच गई वन विभाग की टीम!
CHHATTISGARH Kharsiya November 6, 2026
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH November 3, 2026
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh November 2, 2026
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026

Popular Post

जंगली सूअर के शिकार का बड़ा भंडाफोड़, चूल्हे पर चढ़ा था मांस और तभी पहुंच गई वन विभाग की टीम!
CHHATTISGARH Kharsiya
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?