रायगढ़ :- 18 सितम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी), रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑटोमोबाइल विभाग में अंशकालीन सहायक प्राध्यापक के एक पद पर नियुक्ति के लिए 22 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवश्यकता के अनुसार पदों की संख्या में वृद्धि या कमी की जा सकती है। नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी तथा चयन प्रक्रिया एआईसीटीई के निर्धारित मापदंडों के अनुसार की जाएगी।
प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि अंशकालीन सहायक प्राध्यापक के लिए संबंधित शाखा में बीई, बीटेक, बीएस तथा एमई, एमटेक, एमएस अथवा संबंधित शाखा में इंटीग्रेटेड एमटेक की योग्यता निर्धारित की गई है। संबंधित शाखा में एमई,एमटेक,एमएस में न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। उच्चतर योग्यता, पीएचडी, शिक्षण अनुभव तथा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध पत्र प्रकाशन या कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुति के आधार पर अतिरिक्त अंक निर्धारित हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में अपने आवेदन के साथ समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र संलग्न कर प्राचार्य, किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक, रायगढ़ के नाम से भेज सकते हैं अथवा कार्यालय में जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी संस्था की वेबसाइट https://www.kgpraigarh.ac.in पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय अथवा सूचना पटल से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
