Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ शिकंजा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच, डॉ.खुशबू पांचाल के कथक ने मोहा दर्शकों का मन
CHHATTISGARH RAIGARH
सेवा संकल्प अभियान : सक्ती जिले के विभिन्न स्कूलों में सजी नन्हें कलाकारों की दुनिया चित्र सेवा, मेरे सपनों का भारत पर बच्चों ने उकेरे मनभावन रंग
CHHATTISGARH sakti
शार्वी सिंह परिहार ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति दी
CHHATTISGARH RAIGARH
सीआईटी रायगढ़ में अंशकालीन सहायक प्राध्यापक के पद पर भर्ती, 22 सितंबर तक आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ शिकंजा
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ शिकंजा

Admin
Admin September 18, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़ :- 18 सितंबर 2026। जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना कोतरारोड़ और थाना जूटमिल पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 18 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। जूटमिल पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कोसमपाली में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

थाना कोतरारोड़ पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी को थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोसमपाली निवासी दिलीप कुमार चौहान (38 वर्ष) अपने घर के पास गली में महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है।

- Advertisement -
Ad image

सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी ने पेट्रोलिंग टीम के साथ प्रधान आरक्षक विरेन्द्र भगत को आवश्यक कार्रवाई के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने ग्राम कोसमपाली में मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और बताए गए हुलिए के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दिलीप कुमार चौहान, पिता मोहन लाल चौहान, निवासी कोसमपाली, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ बताया। पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने प्लास्टिक थैले में महुआ शराब छिपाकर बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 40 प्लास्टिक पाउच में कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को गवाहों की मौजूदगी में जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विरेन्द्र भगत, आरक्षक मनोज यादव और आरक्षक बंशीलाल रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जूटमिल पुलिस ने 8 लीटर शराब के साथ युवक को पकड़ा

इसी क्रम में 18 सितंबर को थाना जूटमिल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बनसींया के रापेनडीपा रोड के पास घेराबंदी कर अवैध कच्ची महुआ शराब का परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बनसींया निवासी राजेश जाटवर (21 वर्ष) मोटरसाइकिल हीरो सीडी डिलक्स क्रमांक CG 13 AM 9463 से बिक्री के लिए महुआ शराब लेकर बनसींया रोड की ओर जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रापेनडीपा रोड के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर शराब से भरा थैला लेकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद कपड़े के थैले से 2-2 लीटर क्षमता वाली दो प्लास्टिक बोतलों में 4 लीटर तथा 1-1 लीटर क्षमता वाली चार बोतलों में 4 लीटर, इस प्रकार कुल 8 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1,600 रुपये है। शराब के परिवहन में प्रयुक्त हीरो सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AM 9463, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15,000 रुपये बताई गई है, को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

जूटमिल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59-क के तहत कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक नरसिंह नाथ यादव, आरक्षक परमानंद पटेल और आरक्षक सन्नी मालाकार शामिल रहे।

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब सहित नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों और शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अवैध शराब अथवा नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 18, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article रायगढ़ में नस रोगों के लिए विशाल स्वास्थ्य शिविर आज
Next Article सीआईटी रायगढ़ में अंशकालीन सहायक प्राध्यापक के पद पर भर्ती, 22 सितंबर तक आवेदन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच, डॉ.खुशबू पांचाल के कथक ने मोहा दर्शकों का मन
CHHATTISGARH RAIGARH September 18, 2026
सेवा संकल्प अभियान : सक्ती जिले के विभिन्न स्कूलों में सजी नन्हें कलाकारों की दुनिया चित्र सेवा, मेरे सपनों का भारत पर बच्चों ने उकेरे मनभावन रंग
CHHATTISGARH sakti September 18, 2026
शार्वी सिंह परिहार ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति दी
CHHATTISGARH RAIGARH September 18, 2026
सीआईटी रायगढ़ में अंशकालीन सहायक प्राध्यापक के पद पर भर्ती, 22 सितंबर तक आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH September 18, 2026
ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ शिकंजा
CHHATTISGARH RAIGARH September 18, 2026

Popular Post

घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच, डॉ.खुशबू पांचाल के कथक ने मोहा दर्शकों का मन
CHHATTISGARH RAIGARH
सेवा संकल्प अभियान : सक्ती जिले के विभिन्न स्कूलों में सजी नन्हें कलाकारों की दुनिया चित्र सेवा, मेरे सपनों का भारत पर बच्चों ने उकेरे मनभावन रंग
CHHATTISGARH sakti
शार्वी सिंह परिहार ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति दी
CHHATTISGARH RAIGARH
सीआईटी रायगढ़ में अंशकालीन सहायक प्राध्यापक के पद पर भर्ती, 22 सितंबर तक आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ शिकंजा
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?