Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: चक्रधर समारोह में भूपेन्द्र साहू की प्रस्तुति में दिखी छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की रंगीन छटा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
चक्रधर समारोह में भूपेन्द्र साहू की प्रस्तुति में दिखी छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की रंगीन छटा
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ की बेटी विभूति शर्मा ने कथक की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन
CHHATTISGARH RAIGARH
माँ की कृपा से मिलती है संतों और परमात्मा की कृपा : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी
CHHATTISGARH Kharsiya
नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
CHHATTISGARH Raipur
CGPSC परीक्षा की पारदर्शिता पर कांग्रेस का बड़ा सवाल: 1:3 अनुपात, मूल्यांकन प्रक्रिया और अंक निर्धारण पर उठाई आपत्ति
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

चक्रधर समारोह में भूपेन्द्र साहू की प्रस्तुति में दिखी छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की रंगीन छटा

Admin
Admin September 16, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
2 Min Read

रायगढ़ :- 16 सितम्बर 2026/ अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 41वें चक्रधर समारोह-2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में गरियाबंद के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं कलाकार भूपेन्द्र साहू ने छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति से सजी भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ के लोकगीत, लोकनृत्य, तीज-त्योहार और सांस्कृतिक परंपराओं के विविध रंग देखने को मिले।
भूपेन्द्र साहू ने ‘हमन नारी आवन वो, सबके महतारी आवन ग’ से नारी शक्ति के भाव को प्रस्तुत किया।

इसके बाद छत्तीसगढ़ के राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’, भोजली गीत, सुवा गीत एवं नृत्य ने छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं की सुंदर झलक दिखाई। बाबा गुरु घासीदास के संदेशों को पंथी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, वहीं कर्मा और ददरिया की प्रस्तुतियों ने लोकजीवन के सहज और आत्मीय रंगों को मंच पर जीवंत किया। प्रस्तुति में श्रीराम स्तुति ने भक्ति का भाव जगाया। वहीं छत्तीसगढ़ के तीज-त्योहारों और लोकपरंपराओं से नई पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से ददरिया गीत की प्रस्तुति दी गई। अलग-अलग लोकशैलियों और गीत-संगीत के सुंदर मेल ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ा।
उल्लेखनीय है कि भूपेन्द्र साहू लंबे समय से रंगमंच, लोककला और संगीत के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे मध्यप्रदेश रंगमंडल, भारत भवन भोपाल से जुड़े रहे हैं और देश-विदेश के अनेक वरिष्ठ रंग निर्देशकों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2006 में उन्होंने ‘रंग सरोवर’ छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कला मंच की स्थापना की। मंच के माध्यम से छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों में लगभग 1000 मंचीय प्रस्तुतियां दी जा चुकी हैं। भरथरी के नाट्य रूपांतरण एवं मंचन तथा छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति पर उनके शोध और संकलन का कार्य भी उल्लेखनीय है। चक्रधर समारोह के मंच पर उनकी प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं को सहज और जीवंत अंदाज में दर्शकों तक पहुंचाया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह और उर्वशी देवी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 16, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article रायगढ़ की बेटी विभूति शर्मा ने कथक की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

चक्रधर समारोह में भूपेन्द्र साहू की प्रस्तुति में दिखी छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की रंगीन छटा
CHHATTISGARH RAIGARH September 16, 2026
रायगढ़ की बेटी विभूति शर्मा ने कथक की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन
CHHATTISGARH RAIGARH September 16, 2026
माँ की कृपा से मिलती है संतों और परमात्मा की कृपा : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी
CHHATTISGARH Kharsiya September 16, 2026
नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
CHHATTISGARH Raipur September 16, 2026
CGPSC परीक्षा की पारदर्शिता पर कांग्रेस का बड़ा सवाल: 1:3 अनुपात, मूल्यांकन प्रक्रिया और अंक निर्धारण पर उठाई आपत्ति
CHHATTISGARH RAIGARH September 16, 2026

Popular Post

चक्रधर समारोह में भूपेन्द्र साहू की प्रस्तुति में दिखी छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की रंगीन छटा
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ की बेटी विभूति शर्मा ने कथक की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन
CHHATTISGARH RAIGARH
माँ की कृपा से मिलती है संतों और परमात्मा की कृपा : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी
CHHATTISGARH Kharsiya
नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
CHHATTISGARH Raipur
CGPSC परीक्षा की पारदर्शिता पर कांग्रेस का बड़ा सवाल: 1:3 अनुपात, मूल्यांकन प्रक्रिया और अंक निर्धारण पर उठाई आपत्ति
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?