Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण को उतारा था मौत के घाट
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
CHHATTISGARH Raipur
कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण को उतारा था मौत के घाट
CHHATTISGARH RAIGARH
रामभांठा में 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान; पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया
CHHATTISGARH RAIGARH
82.69 लाख खर्च, फिर भी बदहाल मदनपुर नील सरोवर तालाब
CHHATTISGARH Kharsiya
नुआखाई पर्व आज, घर-घर गूंजेगा नवान्न और जुहार का उल्लास
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण को उतारा था मौत के घाट

Admin
Admin September 15, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़ :- 15 सितंबर 2026। थाना कापू क्षेत्र के ग्राम पखनाकोट में ग्रामीण की टांगी से वार कर की गई हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। कापू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी नैहर साय मांझी (45 वर्ष), पिता स्व. गोपाल मांझी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने आपसी कहासुनी तथा अपने इलाज कराने की बात को लेकर हुए विवाद के दौरान चैतराम यादव उर्फ महेश यादव (50 वर्ष) पर टांगी से हमला करने की बात स्वीकार की है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छाताघुरा जंगल से हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर जप्त कर ली है।

घर की परछी में मिला था ग्रामीण का शव

जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को थाना कापू पुलिस को ग्राम पखनाकोट निवासी चैतराम यादव उर्फ महेश यादव की टांगी से वार कर हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के निर्देश पर कापू पुलिस टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

- Advertisement -
Ad image

थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मृतक के भतीजे वासुदेव यादव (47 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि मृतक की पत्नी के अनुसार, 13-14 सितंबर की दरम्यानी रात गांव का ही नैहर साय मांझी उनके घर आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने चैतराम यादव पर टांगी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक का शव आरोपी के घर की परछी में जमीन पर पड़ा मिला।

पुलिस ने तत्काल शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए कापू पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा लगातार की जा रही पतासाजी के बाद आरोपी नैहर साय मांझी को गांव से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

पूछताछ में सामने आई हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 13-14 सितंबर की दरम्यानी रात उसके स्वयं के इलाज कराने तथा आपसी कहासुनी को लेकर विवाद बढ़ गया था। इसी विवाद के दौरान उसने चैतराम यादव पर टांगी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी को छाताघुरा जंगल में एक पत्थर के नीचे छिपा दिया था।

आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस टीम छाताघुरा जंगल पहुंची, जहां उसकी निशानदेही पर पत्थर के नीचे छिपाकर रखी गई वारदात में प्रयुक्त टांगी बरामद कर जप्त की गई।

आरोपी नैहर साय मांझी (45 वर्ष), पिता स्व. गोपाल मांझी को थाना कापू में दर्ज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया हत्या का मामला

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में कापू पुलिस ने मामले की तेजी से जांच करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी तक पहुंचकर हत्या की गुत्थी सुलझा ली।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी कैवर्त, सोमेश गोस्वामी, आरक्षक संजीव पटेल, कन्हैया लाल भगत एवं विभूति सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हत्या के मामले का 24 घंटे में खुलासा होने के साथ आरोपी की गिरफ्तारी और वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी भी सुनिश्चित हुई।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 15, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article रामभांठा में 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान; पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया
Next Article विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
CHHATTISGARH Raipur September 15, 2026
कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण को उतारा था मौत के घाट
CHHATTISGARH RAIGARH September 15, 2026
रामभांठा में 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान; पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया
CHHATTISGARH RAIGARH September 15, 2026
82.69 लाख खर्च, फिर भी बदहाल मदनपुर नील सरोवर तालाब
CHHATTISGARH Kharsiya September 15, 2026
नुआखाई पर्व आज, घर-घर गूंजेगा नवान्न और जुहार का उल्लास
CHHATTISGARH September 15, 2026

Popular Post

विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
CHHATTISGARH Raipur
कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण को उतारा था मौत के घाट
CHHATTISGARH RAIGARH
रामभांठा में 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान; पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया
CHHATTISGARH RAIGARH
82.69 लाख खर्च, फिर भी बदहाल मदनपुर नील सरोवर तालाब
CHHATTISGARH Kharsiya
नुआखाई पर्व आज, घर-घर गूंजेगा नवान्न और जुहार का उल्लास
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?