Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जमीन बचाने धरमजयगढ़ में ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, SECL के प्रस्तावित ओपन कोल ब्लॉक के खिलाफ विशाल रैली
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ लौट रहे हैं अपने ‘हर्ष मंदर’: पूर्व कलेक्टर का 15 सितंबर को आगमन, 16 को जनसंवाद और पुराने साथियों से मुलाकात
CHHATTISGARH
जमीन बचाने धरमजयगढ़ में ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, SECL के प्रस्तावित ओपन कोल ब्लॉक के खिलाफ विशाल रैली
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
15 चेक बाउंस मामलों के स्थायी वारंटी को झारसुगुड़ा से दबोचा, रायगढ़ पुलिस ने भेजा जेल
CHHATTISGARH RAIGARH
कोसमनारा में शासकीय भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त, प्रशासन ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल डेका
CHHATTISGARH Raipur
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जमीन बचाने धरमजयगढ़ में ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, SECL के प्रस्तावित ओपन कोल ब्लॉक के खिलाफ विशाल रैली

Admin
Admin September 12, 2026 CHHATTISGARH Dharamjaigarh
Share
4 Min Read

धरमजयगढ़ :- प्रस्तावित दुर्गापुर-शाहपुर SECL ओपन कोल ब्लॉक के विरोध में धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों और प्रभावित परिवारों ने शुक्रवार, 11 सितंबर को बड़ी संख्या में लामबंद होकर अपनी आवाज बुलंद की। भूमि बचाव संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित जनसभा और विशाल रैली में ग्रामीणों ने प्रस्तावित कोयला खदान के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सरकार और प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई केवल जमीन बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जल, जंगल, जमीन, खेती और आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों की रक्षा के लिए है। जनसभा के बाद निकली विशाल रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और प्रभावितभूमि बचाव संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के अनुसार प्रस्तावित दुर्गापुर-शाहपुर क्षेत्र के लोग शामिल हुए।
1677 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण का विरोध
भूमि बचाव संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के अनुसार प्रस्तावित दुर्गापुर-शाहपुर ओपन कोल ब्लॉक का क्षेत्रफल लगभग 1677 हेक्टेयर है। इसके लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाए जाने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित परियोजना से क्षेत्र के अनेक किसान और ग्रामीण परिवार सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। उनका आरोप है कि SECL की ओर से परियोजना से जुड़ी प्रक्रिया को पर्याप्त पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने और प्रशासन का ध्यान इस पूरे मामले की ओर आकर्षित करने के लिए जनसभा एवं रैली का आयोजन किया।
दुर्गा मंच पर हुई जनसभा, फिर निकली विशाल रैली
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 11 बजे धरमजयगढ़ के क्लब ग्राउंड स्थित दुर्गा मंच पर जनसभा से हुई। यहां संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और प्रभावित ग्रामीणों ने प्रस्तावित कोयला परियोजना से होने वाले संभावित प्रभावों को लेकर अपनी बात रखी।

जनसभा के बाद दोपहर करीब 2 बजे राजा गेट से विशाल रैली निकाली गई। रैली गांधी चौक, बस स्टैंड और पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए रायगढ़ रोड स्थित SDM कार्यालय पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों और विरोध को सामने रखा।
रैली में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी ने यह संकेत दिया कि प्रस्तावित कोल ब्लॉक को लेकर क्षेत्र में विरोध लगातार मजबूत हो रहा है।
प्रशासन से पारदर्शिता और ग्रामीणों के हितों की रक्षा की मांग
आयोजकों ने बताया कि जनसभा और रैली के आयोजन के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी, धरमजयगढ़ को पूर्व में आवेदन दिया गया था। निर्धारित समय, मार्ग और प्रशासन द्वारा तय मापदंडों के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति ली गई थी।
रैली के दौरान ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा SDM कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित कोल ब्लॉक और भूमि अधिग्रहण से संबंधित अपनी आपत्तियां प्रशासन के समक्ष रखी गईं।
“जल, जंगल और जमीन की रक्षा तक जारी रहेगा संघर्ष”

- Advertisement -
Ad image

ज्ञापन सौंपने के बाद ग्रामीणों और संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे अपने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनका कहना है कि परियोजना से प्रभावित होने वाले ग्रामीण परिवारों की चिंताओं और आपत्तियों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए तथा किसी भी प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
ग्रामीणों ने इस दौरान एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों और आपत्तियों पर उचित पहल नहीं होती है तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। भूमि बचाव संघर्ष समिति ने भी स्पष्ट किया कि प्रस्तावित दुर्गापुर-शाहपुर ओपन कोल ब्लॉक के विरोध में उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 12, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article 15 चेक बाउंस मामलों के स्थायी वारंटी को झारसुगुड़ा से दबोचा, रायगढ़ पुलिस ने भेजा जेल
Next Article रायगढ़ लौट रहे हैं अपने ‘हर्ष मंदर’: पूर्व कलेक्टर का 15 सितंबर को आगमन, 16 को जनसंवाद और पुराने साथियों से मुलाकात

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ लौट रहे हैं अपने ‘हर्ष मंदर’: पूर्व कलेक्टर का 15 सितंबर को आगमन, 16 को जनसंवाद और पुराने साथियों से मुलाकात
CHHATTISGARH September 12, 2026
जमीन बचाने धरमजयगढ़ में ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, SECL के प्रस्तावित ओपन कोल ब्लॉक के खिलाफ विशाल रैली
CHHATTISGARH Dharamjaigarh September 12, 2026
15 चेक बाउंस मामलों के स्थायी वारंटी को झारसुगुड़ा से दबोचा, रायगढ़ पुलिस ने भेजा जेल
CHHATTISGARH RAIGARH September 12, 2026
कोसमनारा में शासकीय भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त, प्रशासन ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH September 12, 2026
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल डेका
CHHATTISGARH Raipur September 12, 2026

Popular Post

रायगढ़ लौट रहे हैं अपने ‘हर्ष मंदर’: पूर्व कलेक्टर का 15 सितंबर को आगमन, 16 को जनसंवाद और पुराने साथियों से मुलाकात
CHHATTISGARH
जमीन बचाने धरमजयगढ़ में ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, SECL के प्रस्तावित ओपन कोल ब्लॉक के खिलाफ विशाल रैली
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
15 चेक बाउंस मामलों के स्थायी वारंटी को झारसुगुड़ा से दबोचा, रायगढ़ पुलिस ने भेजा जेल
CHHATTISGARH RAIGARH
कोसमनारा में शासकीय भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त, प्रशासन ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल डेका
CHHATTISGARH Raipur

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?