Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खरसिया में भाजपा की मंडल कार्यशाला संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया में भाजपा की मंडल कार्यशाला संपन्न
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में भाजपा की मंडल कार्यशाला संपन्न
CHHATTISGARH Kharsiya
सक्ती में विकास का बड़ा आयोजन: 11 सितंबर को जेठा में शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में 121.70 करोड़ के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
CHHATTISGARH sakti
जयस्तंभ चौक की दो किराना दुकानों में सेंधमारी का खुलासा, 2.64 लाख रुपये नकद और 1.508 किलो चांदी समेत 6.30 लाख की संपत्ति बरामद
CHHATTISGARH Gharghoda
उमेश नन्दकुमार पटेल ने संगठन सृजन अभियान को लेकर के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर हुआ मंथन
नई दिल्ली
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

खरसिया में भाजपा की मंडल कार्यशाला संपन्न

Admin
Admin September 10, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya
Share
3 Min Read

‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा मोदी सरकार का सेवा भावखरसिया :- नगर मंडल खरसिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा काल के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र प्रकाश गवेल उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के बीते 25 वर्ष जनसेवा, सशक्त नेतृत्व और भारत के सामर्थ्य पर अटूट विश्वास की मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियानबैठक के दौरान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले माहव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के तहत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से आमजन तक पहुंचने की कार्ययोजना तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्यों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा और जनकल्याण उसकी कार्यशैली का प्रमुख आधार है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनहितकारी योजनाओं और सेवा भाव को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्पकार्यशाला में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं से अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने का आह्वान किया गया।कार्यशाला में वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता, गोपाल शर्मा, कमल गर्ग, बंटी सोनी, पार्षद प्रतिनिधि गिरधारी गवेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में अभियान को लेकर उत्साह और सक्रियता देखने को मिली। बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article सक्ती में विकास का बड़ा आयोजन: 11 सितंबर को जेठा में शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में 121.70 करोड़ के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
Next Article खरसिया में भाजपा की मंडल कार्यशाला संपन्न

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया में भाजपा की मंडल कार्यशाला संपन्न
CHHATTISGARH Kharsiya September 10, 2026
खरसिया में भाजपा की मंडल कार्यशाला संपन्न
CHHATTISGARH Kharsiya September 10, 2026
सक्ती में विकास का बड़ा आयोजन: 11 सितंबर को जेठा में शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में 121.70 करोड़ के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
CHHATTISGARH sakti September 10, 2026
जयस्तंभ चौक की दो किराना दुकानों में सेंधमारी का खुलासा, 2.64 लाख रुपये नकद और 1.508 किलो चांदी समेत 6.30 लाख की संपत्ति बरामद
CHHATTISGARH Gharghoda September 10, 2026
उमेश नन्दकुमार पटेल ने संगठन सृजन अभियान को लेकर के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर हुआ मंथन
नई दिल्ली September 10, 2026

Popular Post

खरसिया में भाजपा की मंडल कार्यशाला संपन्न
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में भाजपा की मंडल कार्यशाला संपन्न
CHHATTISGARH Kharsiya
सक्ती में विकास का बड़ा आयोजन: 11 सितंबर को जेठा में शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में 121.70 करोड़ के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
CHHATTISGARH sakti
जयस्तंभ चौक की दो किराना दुकानों में सेंधमारी का खुलासा, 2.64 लाख रुपये नकद और 1.508 किलो चांदी समेत 6.30 लाख की संपत्ति बरामद
CHHATTISGARH Gharghoda
उमेश नन्दकुमार पटेल ने संगठन सृजन अभियान को लेकर के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर हुआ मंथन
नई दिल्ली

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?