Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार

Admin
Admin August 30, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
5 Min Read


बंधन बैंक में कार्यरत रहते आरोपी ने साथी के साथ मिलकर राशि आपस में बांटकर उपयोग करने की बात स्वीकारी, मृत दर्शाकर बीमा राशि प्राप्त करने का भी किया गया प्रयास

सक्ती :- 29 अगस्त 2026। बंधन बैंक के लोन खाते में जमा की जाने वाली 1 लाख 42 हजार 550 रुपये की राशि बैंक खाते में जमा नहीं करने, धोखाधड़ी एवं गबन के मामले में थाना सक्ती पुलिस ने फरार आरोपी कमलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से फरार था और विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया और पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मोनीष देवांगन पिता पुरुषोत्तम देवांगन, उम्र 24 वर्ष, निवासी झुलकदम, सक्ती ने थाना सक्ती में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि बंधन बैंक सक्ती में लोन की राशि के रूप में ₹1,42,550 जमा किए जाने के बावजूद यह राशि बैंक खाते में जमा नहीं की गई। इसके साथ ही खाता धारक को मृत दर्शाकर बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से राशि प्राप्त कर बैंक खाता बंद करने का प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया गया।

रिपोर्ट के आधार पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 221/2024, धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की गई।

- Advertisement -
Ad image

साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पर अपराध प्रमाणित

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भापुसे) के दिशा-निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रापुसे) तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में विवेचना की गई।

विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा उपलब्ध दस्तावेजी एवं अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कमलेश सिंह पिता श्रीराम सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी जावलपुर, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा के विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित पाया गया।

घटना के बाद से फरार था आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी कमलेश सिंह घटना के बाद से फरार चल रहा था और पुलिस की विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से आरोपी के अपने सकुनत जावलपुर, थाना बलौदा में मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने जावलपुर में दबिश देकर आरोपी कमलेश सिंह को अभिरक्षा में लिया।

साथी के साथ मिलकर राशि बांटने की बात स्वीकारी

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि वह बंधन बैंक सक्ती में कार्यरत रहने के दौरान पुरुषोत्तम देवांगन एवं उर्मिला देवांगन के संयुक्त बैंक खाते में जमा होने वाली ₹1,42,550 की लोन राशि को बैंक खाते में जमा नहीं किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने यह भी बताया कि उक्त राशि को उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर आपस में बांट लिया और उपयोग किया। आरोपी के कथन के मुताबिक, राशि जमा किए जाने संबंधी रसीद खाता धारक को प्रदान की गई थी, जबकि वास्तविक रूप से राशि बैंक खाते में जमा नहीं की गई।

पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया कि खाता धारक उर्मिला देवांगन को मृत दर्शाने संबंधी दस्तावेज का उपयोग कर राशि को बैंक खाते में जमा नहीं करने तथा बीमा कंपनी से राशि प्राप्त कर खाता बंद करने का प्रयास किया गया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कथन तथा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उसकी धोखाधड़ी एवं आपराधिक कृत्य में संलिप्तता पाए जाने पर कमलेश सिंह को 28 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। विवेचना में उनकी संलिप्तता सामने आने पर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin August 30, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 30, 2026
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya August 30, 2026
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?