Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही

Admin
Admin August 26, 2026 Sarangargh bilaigarh
Share
5 Min Read

जिले के कई गांवों, खसरों के खरीदी बिक्री और नामांतरण पर प्रतिबंध

सारंगढ़ बिलाईगढ़।जिले में अवैध प्लॉटिंग एवं कॉलोनी निर्माण की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर सारंगढ़ – बिलाईगढ़ पद्मिनी भोई साहू द्वारा जारी तीन अलग-अलग आदेशों के माध्यम से बिलाईगढ़, सरसींवा, कोदवा, सारंगढ़ एवं भोजपुर गांवों में स्थित चिन्हित भूमि के खसरा नंबरों के क्रय-विक्रय एवं नामांतरण पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगाया गया है।

संबंधित आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई तत्काल प्रभावशील होगी।प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई उन भूमियों को ध्यान में रखते हुए की गई है, जहां खसरा नंबरों को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कर विक्रय किए जाने तथा उनके माध्यम से अवैध प्लॉटिंग एवं कॉलोनी निर्माण की संभावना व्यक्त की गई है। प्रशासन का उद्देश्य ऐसी भूमि के अनधिकृत टुकड़ों में विक्रय को रोकना और भू-अभिलेखों में होने वाले अनधिकृत नामांतरण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

बिलाईगढ़ में 16 खसरों पर प्रतिबंध

- Advertisement -
Ad image

जारी आदेश के अनुसार तहसील बिलाईगढ़ के ग्राम बिलाईगढ़ स्थित विभिन्न भूमियों के मूल एवं बटांकित खसरा नंबरों के क्रय-विक्रय एवं नामांतरण पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें खसरा नंबर 1004/1, 994/2, 1002/1, 149/1, 1003, 1004/2, 992/1, 994/1, 994/3, 1001/1, 1000/1, 152/2, 152/3, 988/1, 921/3 एवं 773/2 शामिल हैं।आदेश में उल्लेख किया गया है कि संबंधित भूमि के विभिन्न खसरा नंबरों में अवैध प्लॉटिंग एवं कॉलोनी निर्माण की दृष्टि से खसरा नंबरों को टुकड़ों में विक्रय किए जाने की संभावना है। इसी को देखते हुए संबंधित भूमि के क्रय-विक्रय तथा नामांतरण पर रोक लगाई गई है।

सरसींवा और कोदवा में भी कार्रवाई – तहसील सरसींवा के ग्राम सरसींवा एवं कोदवा में स्थित चिन्हित भूमियों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। ग्राम सरसींवा के खसरा नंबर (मूल एवं बटांकित) 253, 1352, 1420, 1421, 1422, 1423, 1425, 1426, 640, 82, 1332, 1333, 1067, 1592, 1588, 1339, 1334, 492, 486, 478, 276, 895, 1351, 1372, 1373, 1349, 1353, 1314, 1428, 1376, 1377, 670, 653, 655, 97 एवं 496 को आदेश में शामिल किया गया है।

वहीं ग्राम कोदवा के खसरा नंबर 675, 338, 336, 315, 316, 317, 318, 320, 330, 333, 334, 336, 337, 372, 373, 403, 312, 310, 309, 303, 287, 286, 245, 474, 653 एवं 655 के क्रय-विक्रय एवं नामांतरण पर भी आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगाया गया है।

सारंगढ़ और भोजपुर की भूमि भी प्रतिबंधित

25 अगस्त 2026 को जारी आदेश के माध्यम से तहसील सारंगढ़ के ग्राम सारंगढ़ एवं ग्राम भोजपुर में स्थित चिन्हित भूमि के संबंध में भी कार्रवाई की गई है। ग्राम सारंगढ़ के खसरा नंबर 36/1, 41/2/ख/2, 273/1/ख/1, 134/1/1/1 एवं 131/7 तथा ग्राम भोजपुर के खसरा नंबर 118/1/क/1, 97/4, 94/10, 94/12, 94/16, 94/17, 94/18, 94/19 एवं 94/09 के क्रय-विक्रय एवं नामांतरण पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगाया गया है। इस आदेश में भी संबंधित भूमि के खसरा नंबरों को टुकड़ों में विक्रय किए जाने तथा अवैध प्लॉटिंग एवं कॉलोनी निर्माण की संभावना को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंध लगाने का उल्लेख किया गया है।

पंजीयन एवं राजस्व अधिकारियों को सूचना

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों की प्रतिलिपि जिला पंजीयक, संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा संबंधित तहसीलदारों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। इससे संबंधित भूमि के पंजीयन और राजस्व अभिलेखों में नामांतरण की प्रक्रिया के दौरान प्रतिबंधात्मक आदेश का पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में बिना सक्षम अनुमति के की जा रही अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनी निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चिन्हित खसरों के संबंध में आगामी आदेश तक क्रय-विक्रय एवं नामांतरण की प्रक्रिया प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित आदेश तत्काल प्रभावशील हैं और चिन्हित भूमि के संबंध में आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin August 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Next Article खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026

Popular Post

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?