Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सुशासन तिहार” के नाम पर साय सरकार का जनसमुदाय से छलावा: खरसिया विधानसभा की स्वीकृत सड़कों को बजट से विलोपित कर अनुपूरक बजट में उलझाने का काम जारी — तारेन्द्र डनसेना
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सुशासन तिहार” के नाम पर साय सरकार का जनसमुदाय से छलावा: खरसिया विधानसभा की स्वीकृत सड़कों को बजट से विलोपित कर अनुपूरक बजट में उलझाने का काम जारी — तारेन्द्र डनसेना

Admin
Admin August 17, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़ :- (17अगस्त ) जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार और लोक निर्माण विभाग (PWD) पर तीखा हमला बोलते हुए ‘सुशासन तिहार’ के नाम पर जनता से धोखा करने का गंभीर आरोप लगाया है।

डनसेना ने सरकारी पत्राचारों व दस्तावेजों का हवाला देते हुए खुलासा किया कि “सुशासन तिहार 2025” में आम जनता से सड़कों और विकास कार्यों के आवेदन तो ले लिए गए, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य धरातल पर शून्य है। उल्टा, जो सड़कों के निर्माण कार्य पूर्व में स्वीकृत थे, उन्हें बजट से विलोपित (हटा) कर दिया गया है।

सरकारी दस्तावेजों से खुली साय सरकार की पोल:

- Advertisement -
Ad image

जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने अनुविभागीय अधिकारी (लो.नि.वि. खरसिया) एवं कार्यपालन अभियंता (लो.नि.वि. रायगढ़ संभाग) के आधिकारिक ज्ञापनों (पत्र क्र. 318, 222 एवं 2129/तक/2025-26) का उल्लेख करते हुए बताया कि:

ग्राम बड़े डूमरपाली के आवेदक गुलशन कुमार एवं ग्राम नवागांव के रामेश्वर प्रसाद ने सुशासन तिहार 2025 के तहत भालुनारा से राबर्टसन रेलवे स्टेशन/साइडिंग तक सड़क निर्माण की मांग का आवेदन पत्र दिया था।

लोक निर्माण विभाग द्वारा दिए गए लिखित जवाब में यह कड़वा सच सामने आया है कि:”राबर्टसन डूमरपाली भालुनारा मार्ग निर्माण कार्य बजट वर्ष 2023-24 में शामिल था, जो कि वर्तमान में विलोपित हो चुका है।”

अब विभाग 2600.00 लाख (26 करोड़ रुपये) की इस राशि को केवल “प्रथम अनुपूरक बजट 2025-26” में शामिल करने का कागजी प्रस्ताव भेजकर जनता को बहलाने का काम कर रहा है।

बजट से विलोपित एवं अनुपूरक बजट में उलझाई गई खरसिया क्षेत्र की प्रमुख सड़कें:

राबर्टसन डूमरपाली भालूनारा मार्ग: लंबाई 7.50 कि.मी. (अनुमानित लागत: ₹2600.00 लाख) — बजट 2023-24 से विलोपित

सिंघनपुर से बरभौना, चंद्रशेखरपुर ऐडू सड़क मार्ग: लंबाई 22.30 कि.मी. (अनुमानित लागत: ₹1560.00 लाख)

सोनबरसा से कलमी मार्ग: लंबाई 4.50 कि.मी. (अनुमानित लागत: ₹450.00 लाख)

नवागांव से रजघट्टा मार्ग: लंबाई 2.00 कि.मी. (अनुमानित लागत: ₹200.00 लाख)

गोरपार से खड़गांव मार्ग: लंबाई 2.10 कि.मी. (अनुमानित लागत: ₹200.50 लाख)

सोनबरसा पहुँच मार्ग: लंबाई 1.50 कि.मी. (अनुमानित लागत: ₹150.00 लाख)

कांग्रेस प्रवक्ता के साय सरकार से सीधे सवाल:

जब राबर्टसन-बडे डूमरपाली-भालूनारा मार्ग वर्ष 2023-24 के बजट में पहले से स्वीकृत था, तो भाजपा सरकार ने इसे बजट से विलोपित क्यों किया?

सुशासन तिहार के नाम पर लाखों रुपये के विज्ञापन और आयोजन करने के बाद भी एक साल में केवल पत्राचार का नाटक क्यों रचा जा रहा है?

खरसिया के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल क्षेत्र के विकास और सड़कों की बदहाली को लेकर लगातार विधानसभा से लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवाज उठा रहे हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार खरसिया विधानसभा की स्वीकृत सड़कों को बजट से विलोपित कर क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय कर रही है:

उग्र आंदोलन की चेतावनी

तारेन्द्र डनसेना ने चेतावनी दी है कि यदि विलोपित की गई सड़कों के लिए तत्काल राशि स्वीकृत कर जमीनी स्तर पर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो कांग्रेस पार्टी क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेगी और कड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

भवदीय,
तारेन्द्र डनसेना
प्रवक्ता, जिला कांग्रेस कमेटी(ग्रामीण ) रायगढ़

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin August 17, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article गड्ढों में तब्दील सड़क को लेकर ग्रामीणों का हल्लाबोल, नए रोड की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना, कोयला लोड ट्रेलरों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी
Next Article ऑपरेशन आघात: रायगढ़ में अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 395 लीटर शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH November 3, 2026
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh November 2, 2026
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026

Popular Post

खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?