Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लकवाग्रस्त किसान के घर पहुंची समिति की टीम, खम्हार समिति ने कराया एग्रीस्टैक पंजीयन, किसानों के लिए बना मिसाल।
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
जंगली सूअर के शिकार का बड़ा भंडाफोड़, चूल्हे पर चढ़ा था मांस और तभी पहुंच गई वन विभाग की टीम!
CHHATTISGARH Kharsiya
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

लकवाग्रस्त किसान के घर पहुंची समिति की टीम, खम्हार समिति ने कराया एग्रीस्टैक पंजीयन, किसानों के लिए बना मिसाल।

Admin
Admin July 29, 2026 CHHATTISGARH Dharamjaigarh RAIGARH
Share
4 Min Read

धरमजयगढ़़:- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि सेवाओं के डिजिटलीकरण एवं किसानों को एकीकृत पहचान प्रदान करने के उद्देश्य से एग्रीस्टैक (AgriStack) किसान पंजीयन अभियान को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार धान उपार्जन, किसान पंजीयन तथा विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पात्र किसान का व्यक्तिगत एग्रीस्टैक किसान आईडी बनाया जाना आवश्यक किया गया है।

इसी क्रम में जिले की सहकारी समितियों द्वारा किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। समिति प्रबंधन फोन कॉल, व्हाट्सएप संदेश, ग्राम कोटवारों के माध्यम से मुनादी तथा अन्य संचार माध्यमों से किसानों को समय-सीमा के भीतर पंजीयन कराने की अपील कर रहा है। शासन के निर्देशानुसार जिन खातों में एक से अधिक हिस्सेदार किसान दर्ज हैं, उन सभी का अलग-अलग एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य किया गया है। अब केवल नंबरदार अथवा मुखिया किसान का पंजीयन पर्याप्त नहीं माना जाएगा। प्रत्येक हिस्सेदार किसान को अपना आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ पंजीयन कराना आवश्यक है, ताकि भविष्य में धान विक्रय सहित किसी भी शासकीय कृषि योजना का लाभ लेने में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

बता दें,शासन की मंशा केवल पंजीयन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि कोई भी पात्र किसान किसी कारणवश सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार ऐसे किसानों तक भी सहकारी समितियों की टीम पहुंच रही है, जो वृद्धावस्था, बीमारी अथवा शारीरिक असमर्थता के कारण समिति कार्यालय तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

इसी मानवीय संवेदनशीलता का प्रेरणादायी उदाहरण सहकारी समिति मर्यादित खम्हार में देखने को मिला। ग्राम चाल्हा निवासी किसान घुरसाय पिता बंठू लकवा (पैरालिसिस) से पीड़ित होने के कारण स्वयं समिति कार्यालय पहुंचने में असमर्थ थे। किसान की स्थिति की जानकारी मिलते ही समिति के प्रबंधक दया पटेल ने तत्परता दिखाते हुए समिति के कर्मचारियों के साथ किसान के घर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित समिति कार्यालय तक लाने की व्यवस्था की। वहां आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूर्ण कर किसान का एग्रीस्टैक किसान पंजीयन कराया गया।

- Advertisement -
Ad image

और वहीं समिति की इस संवेदनशील एवं सेवा-भावना से परिपूर्ण पहल की ग्रामीणों एवं किसानों ने मुक्तकंठ से सराहना की। किसानों का कहना है कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी सफल होगा, जब प्रत्येक पात्र किसान तक योजनाओं का लाभ समान रूप से पहुंचे। और वहीं खम्हार समिति द्वारा बीमार किसान के घर पहुंचकर किया गया यह प्रयास न केवल प्रशासनिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है, बल्कि किसान हितों के प्रति समर्पित कार्यसंस्कृति का भी परिचायक है।

बहरहाल छत्तीसगढ़ शासन का एग्रीस्टैक अभियान भविष्य की कृषि व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम एवं किसान-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक किसान के लिए समय-सीमा के भीतर अपना एग्रीस्टैक पंजीयन पूर्ण कराना आवश्यक है, ताकि धान उपार्जन, कृषि अनुदान, बीमा, ऋण, सब्सिडी एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ बिना किसी व्यवधान के प्राप्त होता रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 29, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article रायगढ़ की होनहार खिलाड़ी आनिया सिंह का 9वें हीरोज़ कप के लिए चयन, थाईलैंड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
Next Article एनएच-49 बना मौत का हाईवे! प्रशासन की चुप्पी से तीन गौवंश की मौत, अवैध कब्जों और हाईवा पार्किंग पर कब चलेगा बुलडोजर?

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

जंगली सूअर के शिकार का बड़ा भंडाफोड़, चूल्हे पर चढ़ा था मांस और तभी पहुंच गई वन विभाग की टीम!
CHHATTISGARH Kharsiya November 6, 2026
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH November 3, 2026
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh November 2, 2026
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026

Popular Post

जंगली सूअर के शिकार का बड़ा भंडाफोड़, चूल्हे पर चढ़ा था मांस और तभी पहुंच गई वन विभाग की टीम!
CHHATTISGARH Kharsiya
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?